बर्थ-डे पार्टी में गई छात्रा के साथ सहेली के बड़े भाई ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

मोतिहारी । जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सहेली के बर्थ-डे में उसके घर गई 10 वीं की छात्रा (16 वर्ष) को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। छात्रा जिस सहेली के बर्थ-डे में गई थी, उसी के बड़े भाई ने यह करतूत की। घटना को अंजाम देने के दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया। पांच दिन बाद गुरुवार को प्रसारित वीडियो जब छात्रा के पिता को मिला, तब पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने छात्रा का बयान लेने के बाद शुक्रवार को उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। एसपी ने महिला थानाध्यक्ष कीर्तिका कुमारी के नेतृत्व में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम छापेमारी कर रही है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे गांव की ही एक सहेली ने अपने बर्थ-डे पार्टी में बुलाया था। पार्टी में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर दे दिया। उसे पीने के बाद जब उसे चक्कर आने लगा तब उसकी सहेली ने उसे अपने कमरे में आराम करने के लिए पहुंचाया। जब छात्रा आराम करने लगी तभी सहेली के बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर रख लिया। होश आने के बाद धमकी देने लगा कि अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। इस बीच जब प्रसारित वीडियो पीड़िता के स्वजन तक पहुंची तो प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले में छात्रा की सहेली व उसके भाई को नामजद किया गया है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी कर ली गई है। मामले में नामजद दोनों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोषी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान