El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

प्रशांत महासागर में एक बहुत मजबूत अल नीनो बनने की प्रक्रिया तेज हो रही है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक सैटेलाइट ने समुद्र की सतह पर बढ़ी हुई गर्मी को रिकॉर्ड किया है। नासा के सेंटिनल-6 माइकल फ्रेलिच सैटेलाइट से मिले डेटा से पता चला है कि भूमध्यरेखा के पास समुद्र का स्तर सामान्य से ज्यादा ऊंचा है। इसका मतलब है कि समुद्र के नीचे बड़ी मात्रा में गर्म पानी जमा हो रहा है।

प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में जब तापमान सामान्य से ज्यादा हो जाता है और समुद्र की सतह ऊपर उठती है तो उसे अल नीनो कहा जाता है। अमेरिका की मौसम और समुद्र से जुड़ी एजेंसी NOAA ने 11 जून को अल नीनो की शुरुआत की जानकारी दी थी. समुद्र की सतह बढ़ने से यह भी समझ आता है कि नीचे कितनी गर्मी जमा है, क्योंकि गर्म पानी फैलता है और सतह ऊपर उठ जाती है।

वैज्ञानिकों ने अल नीनो के बारे में क्या बताया?

वैज्ञानिकों ने बताया है कि पश्चिमी प्रशांत महासागर की स्थिति 1997 जैसे बड़े अल नीनो से मिलती-जुलती है। 1997 में एक बहुत शक्तिशाली अल नीनो हुआ था, जिसे गॉडजिला अल नीनो कहा गया था। अब वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नया अल नीनो लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यह बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकता है. नासा की लैब ने सैटेलाइट डेटा से समुद्र का एक नक्शा भी बनाया है. इसमें 8 जून की स्थिति दिखाई गई है. इसमें लाल रंग उन जगहों को दिखाता है, जहां समुद्र का स्तर ज्यादा है, सफेद रंग सामान्य स्थिति और नीला रंग कम स्तर को दिखाता है. इसी सैटेलाइट ने पहले गर्म पानी की बड़ी लहरों (केल्विन वेव्स) को भी रिकॉर्ड किया था, जो समुद्र में सैकड़ों मील तक फैलती हैं .

भारत पर पड़ेगा अल नीनो का असर

इस अल नीनो का असर सिर्फ समुद्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा। मौसम संगठनों का कहना है कि इससे कई देशों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा. यह पिछले 150 सालों में सबसे मजबूत अल नीनो में से एक हो सकता है। इससे गर्मी बढ़ेगी और बारिश के पैटर्न में बदलाव आएगा. भारत पर भी इसका असर पड़ सकता है. पहले से ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है और अगर मानसून कमजोर हुआ तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है, जो लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर की है।

  • Related Posts

    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    स्विट्जरलैंड में हुई पहले राउंड की बातचीत के…

    Continue reading
    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस द्वारा इस्लामाबाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत