किरतपुर में शांतिपूर्ण ढंग से मना ईदुलअजहा का पर्व

विधायक मनोज पारस ने लगाया शिविर बांटा ठंडा पानी

किरतपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ईदुलअजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद बिजनौर की सबसे बड़ी ईदगाह किरतपुर में सुबह सवेरे ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईदुल अजहा की नमाज अदा करने के लिये ईदगाह में पहुंचे। लगभग 40 से 50 हजार आदमियों ने ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा की। शाही ईमाम मुफ्ती कलीम अहमद ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने मुसलमानों से बुराई को त्यागने का आव्हान किया। मुफ्ती कलीम अहमद ने अल्लाह की बारगाह में मुल्क में अम्नो अमान व खुशहाली के लिये हाथ उठा कर दुआ की। नमाज़ की अदायेगी के बाद मुस्लिमो ने परम्परागत पशुओं की कुर्बानी दी।

नगर पालिका की जानिब से साफ सफाई का माकूल इंतिजाम किया गया था। वहीं ईदगाह कमेटी के डा० एहसानुल करीम, डा० एम० फैजान खां, डा० एम० जूनैद, सलीम राशिद, परवेज रिजवी, डा० शूऐब खां, इमरान आदि ने ईदगाह में शानदार व्यवस्था बनाई। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह में सीओ देश दीपक सिंह, एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह एंव किरतपुर थाना प्रभारी तेज पाल सिंह मय फोर्स मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक मनोज पारस ने शिविर लगाकर खुद लोगों को ठंडा पानी बांटा एंव रोक-रोक कर ईद मिली व ईदुलअजहा की शुभकामनाएं दीं।

आज दिनांक 17 जून 2024 को विधायक नगीना (पूर्व मंत्री) माननीय मनोज पारस जी ने किरतपुर ईदगाह पर सभी से गले मिलकर # ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी|| इस अवसर पर विधायक के साथ ओम प्रकाश, ज्ञानेश्वर राजपूत उर्फ नीटू प्रधान, चौधरी कुलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह ग्राम प्रधान बूढ़पुर, अखिलेश सिंह, शुभम चौधरी, इकरान नेता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका द्वारा शिविर लगाया गया और आने जाने वालों का स्वागत किया।

  • Related Posts

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर मची आपसी…

    Continue reading
    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    योगी सरकार का फैसला हटाए गए सहायक होंगे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA