मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूर्व विधायक गुलाब यादव और आईएएस संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की रेड

अभिजीत पाण्डेय

पटना। ईडी ने मंगलवार को झंझारपुर स्थित पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। केंद्रीय पुलिस बल भी इस कार्रवाई में शामिल थी। गुलाब यादव के पटना और पुणे स्थित आवासों पर भी छापेमारी हुई। वहीं ईडी की एक दूसरी टीम ने बिहार के सीनियर आईएएस संजीव हंस के ठिकानों पर धावा बोला।

ईडी ने पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। गुलाब यादव के पटना और पुणे आवास पर भी सुबह में छापा मारा गया है। झंझारपुर वाले आवास में ईडी की टीम को गुलाब यादव नहीं मिले।

कहा जा रहा है कि गुलाब यादव एमएलसी अम्बिका गुलाब यादव या उनकी पुत्री बिंदु गुलाब यादव गंगापुर वाले आवास पर नहीं हैं। ईडी की टीम को यहां गुलाब यादव के कुछ स्टाफ मिले जिनसे पूछताछ की गई। गुलाब यादव पहले राजद से विधायक थे
वहीं बिहार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और सीनियर आईएएस संजीव हंस के ठिकानों पर भी मंगलवार 16 जुलाई को ईडी की टीम ने दबिश दी।

यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उनके निजी सहायक के घर भी ईडी ने दबिश दी है। यहां ये भी जान लीजिए कि गुलाब यादव और संजीव हंस दोनों पर ही एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। ये मुकदमा अभी अदालत में चल रहा है।

  • Related Posts

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    पीएम मोदी ने बुधवार को राज्यसभा सांसदों के…

    Continue reading
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट