बिहार में पिछले सौ सालों से हिंदू भी मनाते हैं मुहर्रम

अभिजीत पाण्डेय

पटना। देश और दुनिया में हर जगह मुस्लिम समुदाय शोक के त्योहार मुहर्रम को मनाता है, लेकिन बिहार के कटिहार मे जहां पर पिछले सौ सालों से हिंदू गीत गाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ मुहर्रम मनाते आ रहा है।

देशभर में 17 जुलाई को मुहर्रम का त्योहार मनाया गया । शोक का त्योहार मुहर्रम मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही खास होता है। लेकिन मुहर्रम सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि बिहार में पिछले सौ सालों से हिंदू भी मनाते हैं। बिहार के कटिहार का हिंदू समुदाय पिछले 100 सालों से अपने पूर्वजों से किया वादा निभाते हुए मुहर्रम मनाता आ रहा है। हसनगंज प्रखंड के महमदिया हरिपुर गांव के लोग मुहर्रम मनाकर सांप्रदायिक सौहार्द की ऐसी मिसाल पेश करते आ रहे है, जिसकी चर्चा
बिहार में ही नहीं देशभर में हो रही है।

एक सदी बीत गई लेकिन महमदिया हरिपुर गांव के लोगों ने अपने पूर्वजों से किया वादा नहीं तोड़ा। यहां के हिंदू झरनी के गीत और तमाम रीत-रिवाजों के साथ पिछले 100 सालों से ज्यादा समय से मुहर्रम मना रहे हैं। खास बात ये है कि लगभग 5 किलो मीटर के क्षेत्र की आबादी वाले इस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है, लेकिन फिर भी हर साल मातम का त्योहार मुहर्रम यहां पूरे रीत-रिवाज के साथ मनाया जाता है। स्वर्गीय छेदी साह की मजार से जुड़ी मुहर्रम की ये कहानी बड़ी ही दिलचस्प है।

गांव वालों का कहना है कि यह जमीन वकाली मियां की थी। लेकिन बीमारी से उनके बेटों की मौत हो गई। इसके बाद वह इस जमीन को छोड़कर जाने लगे। लेकिन जाने से पहले उन्होंने छेदी साह को जमीन देते हुए वादा लिया की ग्रामीणों को शोक का त्योहार मुहर्रम पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाना होगा। उन्होंने भी ये वादा कर दिया।

बस फिर क्या था, वो दिन और आज का दिन। पूर्वजों से किए इसी वादे को पूरा करते हुए आज भी इस गांव के हिंदू मुहर्रम मना रहे हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!