गन्ना किसानों की आर्थिक उन्नति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री

समस्तीपुर। बिहार में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के विद्यापति सभागार में राज्य स्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा, समस्तीपुर के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने किया, जबकि अध्यक्षता ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने की।

इस संगोष्ठी में हसनपुर चीनी मिल, सुगौली चीनी मिल, सहायक निदेशक ईख विकास (दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना) सहित राज्यभर के गन्ना किसान और गुड़ उद्यमी शामिल हुए। कार्यक्रम में गन्ना अनुसंधान संस्थान, पूसा के वरिष्ठ वैज्ञानिक और चीनी मिलों के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। उन्होंने गन्ना यंत्रीकरण योजना और गुड़ उद्योग प्रोत्साहन योजना को किसानों के लिए फायदेमंद बताया और किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने कहा कि राज्य में गन्ना उत्पादन और प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को वसंतकालीन गन्ना बुवाई बढ़ाने का सुझाव दिया ताकि चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध हो और किसानों की आमदनी में वृद्धि हो।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक महेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना की विस्तार से जानकारी दी और किसानों को इसके अनुदान एवं लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम में गन्ना मंत्री द्वारा चयनित गन्ना किसान और गुड़ उद्यमियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार, उप निदेशक, ईख विकास, पूसा समस्तीपुर ने किया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी