अवैध कोयला खनन पर ईसीएल का बड़ा छापा, 30 टन से अधिक कोयला जब्त*

रानीगंज – रानीगंज अंचल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) और सीआईएसएफ की टीम ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया। सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के डामालिया इलाके में छापेमारी कर 30 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया।
यह अभियान आमकोला पंच प्रबंधक कुमार साहब,सातग्राम-श्रीपुर एरिया के सुरक्षा अधिकारी अभिजीत कर्मकार और मदन चौधरी के नेतृत्व में रूटिंग ड्यूटी के तहत चलाया गया। डामालिया दुर्गा मंदिर के पास स्थित ईंट भट्ठे के पीछे अवैध कोयला जमा किया गया था। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त कोयले को ईसीएल के नीमचा साइडिंग में सौंप दिया गया।
ईसीएल प्रबंधन अवैध कोयला खनन पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। इस अभियान में सुरक्षा कर्मियों, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है।
इन छापेमारी अभियानों ने कोयला चोरों के बीच खौफ पैदा कर दिया है। हालांकि, इसके बावजूद कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईसीएल और सीआईएसएफ का कहना है कि वे इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।
इस कार्रवाई ने न केवल अवैध कोयला कारोबारियों की नींद उड़ा दी है, बल्कि यह साबित किया है कि ईसीएल अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

  • Related Posts

    प्रदर्शनकारियों के साथ आए CM विजय, रद्द कर दिया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बड़ा फैसला लेते…

    Continue reading
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्‍वादर को बलूचिस्तान से काटने की तैयारी में असीम मुनीर, चीन का अब होकर रहेगा कब्जा? चेतावनी

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ग्‍वादर को बलूचिस्तान से काटने की तैयारी में असीम मुनीर, चीन का अब होकर रहेगा कब्जा? चेतावनी

    ये टोपी वालों को खुश करते हैं’, अयोध्या में अजय राय के मछली भोज आयोजन पर भड़के संत

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ये टोपी वालों को खुश करते हैं’, अयोध्या में अजय राय के मछली भोज आयोजन पर भड़के संत

    UP में अखिलेश ने आप से गठबंधन किया तो खो देंगे कांग्रेस को !

    • By TN15
    • August 24, 2026
    UP में अखिलेश ने आप से गठबंधन किया तो खो देंगे कांग्रेस को !

    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 

    सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’

    • By TN15
    • August 24, 2026
    सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’

    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक

    • By TN15
    • August 24, 2026
    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक