*दुर्गापूजा के दौरान सामाजिक प्रयास संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित कर लिया आशीर्वाद*

रानीगंज- पिछले 28 तारीख से प्रयास संस्था के सभी सदस्य घर-घर जाकर जरूरतमंद महिलाओं को दुर्गा पूजा के उपहार स्वरूप साड़ी दे रही है और उनसे दुर्गा पूजा का आशीर्वाद ले रही है इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म जयंती को मनाते हुए जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां प्रदान की गई।
इस मौके पर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पुर्व अध्यक्ष अरुण भारतीय,मनोज केसरी कौशल उर्फ़ (बबलू)सिंह,जगदीश झुनझुनवाला,देवेंद्र साहू,बलराम राय,रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्तातोस मंडल,समेत प्रयास संस्था के सभी सदस्यगण मौजूद थे।

इस दौरान संगठन के संस्थापक पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन की महिला शाखा नई वंदन की तरफ से यह कार्यक्रम किया गया उन्होंने कहा कि इससे पहले रानीगंज कुमार बाजार शालडांगा आदि इलाकों में साड़ियां प्रदान की गई है अब तक तकरीबन 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई है साड़ी देने से पहले संगठन के सदस्य जरूरतमंद महिलाओं के घर में जाते हैं उनको कूपन देकर आते हैं उसके बाद जिनके पास कूपन रहता है उनको साड़ियां दी जाती है आज जिनका ऊपर नहीं मिला था उनको कूपन दिया गया और अगली बार जब राजवाड़ी में कार्यक्रम होगा तब इन महिलाओं को साड़ियां दी जाएंगे उन्होंने कहा कि इस साल भी पिछले साल की ही तरह 1200 महिलाओं को साड़ी देने का लक्ष्य रखा गया है।

अरुण भरतीया ने प्रयास फाउंडेशन और पिंटू कुमार गुप्ता के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में अगर घर की महिलाओं के चेहरे पर खुशी नहीं लाई जा सकी तो मां दुर्गा की पूजा अधूरी रह जाएगी उन्होंने कहा कि प्रयास फाउंडेशन द्वारा जिस तरह से सही मायने में जरूरतमंद महिलाओं को खोज कर उनके घर जाकर इस बात की पुष्टि की गई कि इन्हें सच में साड़ियां प्रदान करने की जरूरत है ही साड़ियां दे गए यह सराहनीय कार्य है उन्होंने कहा कि प्रयास फाउंडेशन के इस की कोशिश से महिलाओं के चेहरे पर जो खुशी देखी जा रही है वही दुर्गा पूजा का असली आशीर्वाद है।

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस