शशि कट पर चेकिंग के दौरान घरों में चोरी करने वाले तीन बदमाशों से मुठभेड़, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर-39 थाना नोएडा पुलिस की मंगलवार को दादरी रोड, शशि कट पर चेकिंग के दौरान घरों में चोरी करने वाले तीन बदमाशों से मुठभेड़ हुई और इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बादमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दोनो साथियों को गिरफ़तार कर लिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की है।

डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टुबर को नोएडा सैक्टर-38 निवासी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सेक्टर-39 थाना पर सूचना दी थी कि 4 अक्टुबर की दोपहर में उसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात गले की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, कंगन इत्यादि चोरी कर लिये गये है। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार दादरी रोड, शशि कट पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार 3 लोगो को रोकने का प्रयास किया, परन्तु वह नहीं रूके और अगाहपुर पैट्रोल पम्प के सामने से रॉंग साइड होते हुये सैक्टर-42 के जंगल में घुसकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी भीमनगर, थाना विजयनगर, गाजियाबाद निवासी भोला उर्फ रोहित के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे दो साथियों ने भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस टीम ने कांबिंग के दौरान दोनो साथी बालका, थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर निवासी आशीष शर्मा और आकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चोरी की बाइक, एक तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस, चोरी किये गये सोने के जेवरात दो गले के हार सोने के, एक मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी, तीन चूड़ी सोने की, चार कंगन सोने के, दो कड़े सोने के, एक कंठी सोने की और एक पीली धातु की बिस्किट बरामद किए है।

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    ‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर