कोरोना के बढ़ते मामलो के चलते केजरीवाल ने कहा, घबराने की जरुरत नहीं, 37000 ऑक्सीजन बेडस उप्लब्द है.

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली | दिल्ली में कोरोना व ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार बढ़ने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया, कोरोना के मामले तो बढ़ रहे हैं लेकिन चिंता और घबराने की कोई बात नहीं है। सबको जिम्मेदारी से काम लेना है। सरकार के पास मौजूदा वक्त में 37 हजार ऑक्सीजन बैड खाली हैं।

दरअसल दिल्ली में 29 दिसम्बर को 923 मामले सामने आए, 30 दिसंबर को यह मामले 1313 पर पहुंच गए और 31 दिसंबर को 1796 और 1 जनवरी को 2796 मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि, आज शाम में करीब 3100 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आएंगे। वहीं सक्रिय मरीज अभी 6360 हैं। यही सक्रिय मरीज 3 दिन पहले 2191 थे। यानी दिल्ली में तीन गुना मामले बढ़ गए हैं। 29 दिसम्बर को हॉस्पिटल में 262 बैड भले हुए थे, तीन दिन बाद यह 247 बैड है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, जो कोरोना से बीमार हो रहे हैं, उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। यानी इस बार यह हल्के लक्षण वाले केसेज हैं या बिना लक्षण वाले हैं। वहीं मौजूदा वक्त में केवल 82 ऑक्सीजन बेड ऑक्युपाइड हैं, तो कोई भी मरीज ऐसा नहीं आ रहा जिसको ऑक्सीजन की जरूरत हो।

उनके अनुसार आज सरकार 37 हजार बैड तैयार करके बैठी है। इसका मतलब दिल्ली में 99.78 फीसदी ऑक्सीजन बैड खाली हैं। बीते कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल महीने में करीब 1100 बैड ऑक्सीजन बैड ऑक्युपाइड थे और 145 मरीज वेंटिलेटर पर थे और आज 5 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। बस नियमों का पालन करना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगा कर रखना है।

Related Posts

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

Continue reading
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा