उप मेयर के प्रयास से गुम हुआ बच्चा वापस अपने परिजनों से मिला

 अनुप जोशी

आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक के प्रयास से आसनसोल रेलपार के बाबू तालाब इलाके का रहने वाला एक लापता बच्चा फिर अपने परिजनों से मिल सका। घटना के बारे में जानकारी देते हुए वसीम उल हक ने बताया कि इस साल 26 जनवरी के दिन बाबू तालाब इलाके के रहने वाले रेहान के बेटे अयान हैदराबाद में अपने मामा के घर गया था, लेकिन वहां पर वह गुम हो गया था। इसके बाद से उस बच्चे की तलाश की कोशिश की गई लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार को उस बच्चे के एक रिश्तेदार जो कि कोलकाता में रहते हैं उन्होंने जानकारी दी कि तमिलनाडु की पुलिस एक लापता बच्चों को लेकर कोलकाता के होम आई है। बच्चे से पूछताछ में वह खुद को बाबू तालाब इलाके का रहने वाला बता रहा है। इसके बाद आसनसोल से उस बच्चे के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद यहां से उनके रिश्तेदारों को पूरे दस्तावेज के साथ कोलकाता भेजा गया और जब देखा गया कि यह वही बच्चा है, तो कोलकाता के होम द्वारा उस बच्चे को उनके मां-बाप के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बच्चे को तलाश करने में स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं और प्रशासन की तरफ से भी पूरा सहयोग किया गया और यह बड़ी खुशी की बात है कि आज एक लापता बच्चा अपने माता-पिता के पास आ गया है। वंही बच्चों की मां ने उनके खोए हुए बच्चे को तलाश करने के लिए वसीम उल हक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वसीम उल हक के प्रयासों की वजह से उनका खोया हुआ बच्चा उनको वापस मिल सका।

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप