*न्यू केंदा ओसीपी में धरना प्रदर्शन के चलते उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग तीसरे दिन भी ठप, ईसीएल को करोड़ों का नुकसान*

जामुड़िया- ईसीएल केंदा एरिया के अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के न्यू केंदा ओसीपी में उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी पूरी तरह ठप रहा। भू-धसान,ब्लास्टिंग और पुनर्वास की समस्याओं को लेकर मंगलवार शाम से केंदा ग्राम बचाओ कमिटी के बैनर तले स्थानीय ग्रामीण धरना दे रहे हैं, जो तीसरे दिन भी जारी रहा।

धरना स्थल पर ग्रामीण खाना बना कर वहीं रह रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं। इस धरने के कारण न्यू केंदा ओसीपी का पूरा उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग बंद पड़ा है, जिससे ईसीएल को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।
धरने में शामिल स्थानीय ग्रामीण चिन्मय बाउरी ने बताया कि न्यू केंदा ओसीपी में हो रही ब्लास्टिंग के कारण आसपास के घरों में दरारें आ रही हैं और भू-धसान की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसीएल प्रबंधन ग्रामीणों की समस्याओं को नजर अंदाज कर सिर्फ कोयला उत्पादन पर जोर दे रही है।
चिन्मय बाउरी ने यह भी कहा कि ईसीएल प्रबंधन केवल पुनर्वास का आश्वासन देती है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मंगलवार को ईसीएल केंदा एरिया के महाप्रबंधक ने बैठक बुलाकर समस्या के समाधान की बात कही थी, लेकिन दिनभर इंतजार कराने के बाद भी कोई बैठक नहीं हुई। इसके बाद मजबूरन ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।
न्यू केंदा ओसीपी का उत्पादन ठप होने से ईसीएल को प्रतिदिन भारी नुकसान हो रहा है। ईसीएल सूत्रों के मुताबिक,यहां से प्रतिदिन 100 ट्रक कोयले का उत्पादन होता है और ढाई लाख टन कोयले का उत्पादन रुक जाने से ईसीएल को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं, और सभी वाहन न्यू केंदा ओसीपी में कार्य बंद होने की वजह से खड़े हैं।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे