पत्नी के विवाद में शराबी ने सीएम रेखा गुप्ता को दी थी धमकी, गिरफ्तार

ऋषि ​तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को दिल्ली व गाजियाबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। बता दे ​कि गुरुवार देर रात गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को थाना कोतवाली में UP 112 कंट्रोल रूम को एक कॉल आया और इस दौरान कॉलर ने कहा कि दिल्ली की सीएम को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद तुरंत कंट्रोल रूम की तरफ से दिल्ली के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी।

 

सीएम रेखा गुप्ता सुरक्षा बढ़ी

 

बता दे कि धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सीएम की सुरक्षा और बढ़ा दी और ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। साथ ही उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित उनके घर के बाहर भी सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। उधर मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर धमकी भरा फोन कॉल करने के पीछे क्या मकसद था. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी निकाली जा रही है.

 

पत्नी के ​विवाद में नशे में किया था फोन

 

कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके का रहने वाला है। वह कचहरी में बतौर लेखक कार्य करता है और शराब का आदी है। आरोपी का पत्नी से विवाद चल रहा है और उसने नशे की हालत में धमकी भरा कॉल किया था। जिस सिम से कॉल किया गया था वह गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है साथ ही जांच एजेंसियां कॉलर की मंशा का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला