चलती बस में ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बस ड्राइवर की चलती गाड़ी में ही मौत हो गई। किशनगंज से पटना जा रही यात्री बस के चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इससे चालक की मौत ड्राइविंग सीट पर ही हो गई। दम तोड़ने से पहले चालक ने दर्द के बीच भी पहले बस और यात्रियों को बचाया और फिर स्टीयरिंग पर ही दम तोड़ दिया। ये बस किशनगंज से पटना जा रही थी। मृतक चालक की पहचान पटना के मीठापुर निवासी मुन्ना नेपाली के रूप में हुई। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के बलिया की घटना है। बस में तीस यात्री सवार थे। सफर के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे ने बस में बैठे सभी यात्रियों को भी झकझोर कर रख दिया।
चलती बस में ड्राइवर की मौत से यात्री भी गमगीन हो गए। गनीमत रही की दम तोड़ने से पहले बस ड्राइवर गाड़ी में सवार तीस यात्रियों को सुरक्षित पहले बचाया। बस को किनारे कर दिया, फिर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।
बस के उपचालक ने बताया कि हार्ट अटैक से चालक की मौत हो गई। घटना के वक्त बस काफी रफ्तार में थी। सीने में जैसे दर्द उठा चालक ने अपनी सूझबूझ से बस के गति कम करते हुए किनारे किया और स्टीयरिंग पर गिर गया। कुछ देर में ही मौत हो गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे बस से रवाना किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बस किशनगंज से चलकर मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते पटना के लिए जा रही थी। कुढ़नी में बलिया ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही चालक को बेचैनी होने लगी। गाड़ी से नियंत्रण छुटने लगा। बेचैनी और सीने में दर्द के कारण चालक बस पर से अपना संतुलन खोने लगा। बस डिवाइडर से टकराती लेकिन इससे पहले अपने जान की परवाह नहीं किए बगैर चालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा किया। बस खड़ी करने के साथ ही स्टीयरिंग सीट पर उसकी मौत हो गई। सभी यात्री बस से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए।
मौत की खबर मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस पर सवार तीस यात्री बस से बाहर निकले और राहत की सांस ली। वहीं यात्रियों ने अपने साथ मौत से लड़ते हुए बस को सुरक्षित खड़ा करने के लिए चालक की सराहना की। बस के यात्री अफसोस जताते हुए दूसरी बस से अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल पड़े। घटना की जानकारी बस मालिक को उपचालक ने दी। मौके पर बस मालिक भी पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने मृतक बस चालक के परिजनों को सूचना दी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे