जन सहयोग से बागमती नदी में जल निकासी कार्य शुरू, किसानों को मिली राहत

 जिले के बॉर्डर क्षेत्र के लोग जलजमाव से हैं परेशान

बनी थी तनावपूर्ण स्थिति
 जलनिकासी के प्रयासों पर एक सप्ताह से कई बार हो चुकी थी विवाद और झड़प की स्थिति

समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर जिले के कनौजर पंचायत के छोटी सलहा क्षेत्र में बागमती नदी पर पुल निर्माण स्थल पर अवरुद्ध जल निकासी कार्य गुरुवार को जन सहयोग से शुरू किया गया। इस दौरान कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन स्थानीय लोगों और सामाजिक प्रतिनिधियों के मध्यस्थता से जल निकासी का कार्य अधिकारी-अभिकर्ता के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया। जेसीबी मशीन से खुदाई कर जल निकासी के लिए बॉम्बे पाइप डाला गया और इसके ऊपर मिट्टी डालकर यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

ग्रामीणों के अनुसार, जल निकासी बाधित होने से यातायात अवरुद्ध हो गया था और पुल निर्माण स्थल पर पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया था। वहीं, दूसरी ओर मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा और गायघाट प्रखण्ड क्षेत्र के तकरीबन आधे दर्जन पंचायतों के दर्जनों सटे गांवों के किसानों ने भी बाढ़ के पानी से जलजमाव के कारण धान की फसलों के बर्बाद होने की शिकायत की थी। किसानों ने बताया कि लगभग 1000 एकड़ से ज्यादा भूमि पर धान की तैयार फसलें जलजमाव के कारण बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों में भारी नाराजगी थी।

दोनों जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों ने स्थानीय और जिला अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की थी। अंततः सामाजिक लोगों और प्रतिनिधियों की पहल पर जल निकासी कार्य शुरू हो सका, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम