डॉ. सुनीलम ने बैतूल जिलाधीश से की पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग

मूक बधिर भाइयों को सरकार दे पांच लाख रुपए

किसानों की लूट करने वाले व्यापारी से वसूल कराए 20 लाख रुपए

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुलताई के पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने स्वर्गीय नामदेव बचले और उनकी पत्नी स्वर्गीय सरिता बचले के मूकबधिर पुत्र नीतीश एवं शुभम बचले से उनके निवास पर पहुंच कर मुलाकात की।
डॉ सुनीलम ने निवास से जिलाधीश से फोन पर बात की, उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया तथा लिखित पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने तथा दो ठेलों का 65,000 रूपये मुआवजा देने की मांग की। डॉ सुनीलम ने जिलाधीश को परमंडल और बाड़ेगांव के किसानों से व्यापारी रवि गुजरे द्वारा 20 लाख रुपए के मक्के की खरीद कर आज तक भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की तथा व्यापारी की गिरफ्तारी कर किसानों का भुगतान कराने की मांग की।
डॉ सुनीलम ने बताया कि जिलाधीश ने उन्हें दोनों प्रकरणों में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
डॉ सुनीलम ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि नामदेव बचले और सरिता बचले की मौत के जिम्मेदार दंगाई हैं ,जिनकी
कार्यवाही के सदमे के चलते दोनों की मौत हुई है।
प्रशासन और पुलिस ने यदि समय से न्याय देने की कार्यवाही की होती तो आज दोनों जिंदा होते।
ऐसी स्थिति में सरकार को पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए ।
डॉ सुनीलम ने कहा कि मक्का खरीदने वाले व्यापारी द्वारा किसानों से 20 लाख रुपए की लूट की जाती है, इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस का हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना शर्मनाक है।
डॉ सुनीलम ने बैतूल जिले के नवागत जिलाधीश से अपील की कि वें दंगाइयों से पीड़ित परिवार और व्यापारी की लूट से प्रभावित किसानों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने आगे आएं ताकि आम नागरिकों का प्रशासन और पुलिस व्यवस्था में विश्वास कायम रह सके।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!