मामा जी के समाधि स्थल बामनिया पहुंचेंगे डॉ. सुनीलम

समाधि स्थल पर “भीलांचल के गांधी : मामा बालेश्वर दयाल” स्मारिका का लोकार्पण किया जाएगा

किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव राजेश बैरागी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम कल बामनिया में मामा बालेश्वर दयाल जी की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। वे गत 20 वर्षों से सतत मामाजी की समाधि स्थल पर पहुंचते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मामाजी की पुण्यतिथि के अवसर पर 25 हजार से ज्यादा अनुयाई 4 दिन की पदयात्रा करते हुए बामनिया भील आश्रम पहुंचकर मामाजी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
राजेश बैरागी ने बताया कि इस अवसर पर इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार रामस्वरूप मंत्री द्वारा संपादित स्मारिका “भीलांचल के गांधी : मामा बालेश्वर दयाल” का समाधि स्थल पर लोकार्पण डॉ सुनीलम, क्रांति कुमार वैद्य, दिनेश सिंह कुशवाह , लीलाधर चौधरी , इंद्रसेन निमोनकर, सत्तू शर्मा द्वारा सामूहिक तौर पर किया जाएगा ।
राजेश बैरागी ने बताया कि मध्यप्रदेश के समाजवादीयों
द्वारा अब तक 15 से अधिक पुस्तिकाएं प्रकाशित की जा चुकी हैं।
राजेश बैरागी ने भीलांचल के नागरिकों एवं मामा जी के अनुयायियों से अपील की है कि वे 26 दिसंबर को कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं के साथ भागीदारी करें ताकि भावी पीढ़ी तक समाजवादी महामानव के सिद्धांतों और कार्यक्रमों को पहुंचाया जा सके।

  • Related Posts

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    राकेश जाखेटिया   नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय…

    Continue reading
    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    विशेष पैकेज देने की मांग डॉ सुनीलम को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’