डाॅ. रामनिवास ‘मानव’ ने की सहभागिता, मिला अनूठा सम्मान

चेन्नई में 7-दिवसीय राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला आयोजित

नारनौल (डॉ.सत्यवान सौरभ) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था सीआईसीटी, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अंग्रेजी, नेपाली, संस्कृत, हिंदी, उर्दू, उड़िया, तमिल, कन्नड़, कश्मीरी, डोगरी, राजस्थानी, ढूंढाड़ी, अवधी, बघेली, ब्रज, कच्छी आदि भारतीय भाषाओं और बाईस राज्यों के लगभग तीन दर्जन प्रमुख विद्वानों और अनुवादकों ने भाग लिया। महान तमिल कवि तिरुवल्लुवर द्वारा रचित और तमिल वेद कहे जाने वाले ‘तिरुक्कुरल’ ग्रंथ पर केंद्रित इस भव्य 7-दिवसीय संगोष्ठी में हरियाणवी भाषा-विशेषज्ञ के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. रामनिवास ‘मानव’ ने सहभागिता की तथा ‘तिरुवल्लुवर द्वारा रचित ‘तिरुक्कुरल’ : परिचय, प्रतिपाद्य एवं प्रदेय’ विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. ‘मानव’ ने, हरियाणवी भाषा के स्वरूप और स्थिति की चर्चा करते हुए, शब्द और उच्चारण साम्य के आधार पर तमिल से उसकी तुलना की। कार्यशाला के अंत में सीआईसीटी के निदेशक डॉ. आर. चंद्रशेखरन, कुलसचिव डॉ. आर. भुवनेश्वरी, आयोजक डॉ. अलगुमुथू वी. और भाषा-समन्वयक डॉ. एम. गोविंद राजन द्वारा डॉ. ‘मानव’ को प्रमाण-पत्र, तिरुवल्लुवर की प्रतिमा और साहित्य तथा अन्य सम्मान-प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस दौरान सभी संभागी विद्वानों को तमिलनाडु के चेन्नई, महाबलीपुरम और कांचीपुरम स्थित अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की दो-दिवसीय यात्रा भी करवाई गई।

  • Related Posts

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना…

    Continue reading
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    • By TN15
    • September 2, 2026
    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?

    • By TN15
    • September 2, 2026
    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?