डॉ. रामचंद्र प्रधान ‌ का अनंत में महाप्रस्थान 

तकरीबन 60 साल तक प्रधान जी से मेरे ‌ ताल्लुकात बने रहे। समाजवादी विचारधारा में आस्था रखने वाले डॉक्टर प्रधान ताउम्र सोशलिस्ट‌ तवारीख से जुड़े रहे। समाजवादी आंदोलन के नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं से उनका निकट का वैचारिक संबंध बना रहा परंतु संगठन और चुनावी दुनिया से उन्होंने दूरी बनाकर रखी। पार्टी के वैचारिक मोर्चे पर वे सदैव मुस्तैद रहे समय-समय पर पार्टी तथा‌ संबंधित संगठनों की और से निकलने वाली पत्र पत्रिकाओं, किताबों में उनके लेख, समीक्षा छपते रहे, शिक्षण शिविरों, वैचारिक गोष्ठियों में उत्साह के साथ शिरकत करना उनकी आदत में शुमार था। छात्र जीवन में ही प्रधान जी से संबंध जुड़ गया था बाद में रामजस कॉलेज में भी एक सहकर्मी के रूप में भी लंबी अवधि तक उनके साथ काम करने तथा स्टाफ क्वार्टर में‌ एक साथ रहने का मौका भी मुझे मिला। धर्म पर आधारित अन्याय के एक मामले में जो कि सलवान कॉलेज जिसकाअब ‘ दिल्ली कॉलेज आफ आर्ट‌ एंड कॉमर्स’ नाम हो गया के एक शिक्षक जावेद आलम द्वारा एक हिंदू अध्यापिका जयंती गुहा से विवाह करने पर कॉलेज मैनेजमेंट ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया था उसके प्रतिकार में कनॉट प्लेस में कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष सलवान के दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए वे गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंदी भी रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय की शिक्षक राजनीति में वे सदैव सोशलिस्टों के साथ रहे। दिल्ली यूनिवर्सिटी में ‘समाजवादी शिक्षक ‌ मंच’ के वे संस्थापक सदस्य थे। जवाहरलाल नेहरू ‌ म्यूजियम लाइब्रेरी के सहयोग से उन्होंने सोशलिस्ट नेता राजनारायण जी पर एक बहुत ही विचारोत्तेजक,‌ गंभीर, शैक्षणिक सेमिनार आयोजित किया।
कॉलेज से अवकाश प्राप्त करने के बाद वे लेखन के कार्य में जुट गए। उन्होंने Raj to Swaraj, colonialism in India, Reading and Reappraising, Gandhi ‌ के साथ-साथ किसानों के ‌ सिरमौर स्वामी सहजानंद तथा ‌ जंगे आजादी के नायक समाजवादी रामनंदन मिश्र की रचनाओं, क्रियाकलापों पर ‌ कई ‌ खंडो ‌ को संपादित कर किताबों की रचना की।
मिजाज़न प्रधान जी एक उन्मुक्त, खुली जहानियत और खुलूश मोहब्बत के साथ संगी साथियों, दोस्तों के बीच रहते थे। साफगोई उनकी आदत में झलकती थी। समाजवादी साहित्य के निर्माण में कई योजनाएं उनके मन में थी जो अब अधूरी रह गई।
मैं अपने वरिष्ठ प्रधान जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

– राजकुमार जैन

  • Related Posts

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    1 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के स्तंभ,…

    Continue reading
    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    Franco Baresi Dies News: वर्ल्ड कप विजेता इटली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 6, 2026
    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’