डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने स्तनपान यानी ब्रेस्टफीडिंग के महत्व को बताया

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

नजीबाबाद। आज दिनांक 5 अगस्त को इनरव्हील क्लब नजीबाबाद डिस्ट्रिक्ट 310 के तत्वाधान में नीरू तागरा की अध्यक्षता में नजीबाबाद के पूजा हॉस्पिटल में डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने स्तनपान यानी ब्रेस्टफीडिंग के महत्व को बताया।

डॉ. राखी ने बताया कि स्तनपान करने से शिशु के लिए संजीवनी का काम करता है। माँ का दूध शिशु के लिए अमृत के समान है। डॉ. राखी ने कहा कि माताओं को इसके लिए जागरूक होना अत्यावश्यक है। यह माँ और बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध स्थापित करता है। दूध पिलाने वाली माताओं को शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए अपने स्तनों की सफाई रखनी चाहिए।

इसके अलावा, डॉ. राखी ने सर्वाइकल कैंसर के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, और डॉ. राखी आनंद अग्रवाल का इस पर जानकारी देना निश्चित रूप से माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष नीरू तागरा के साथ-साथ सचिव मनीषा शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रश्मि अग्रवाल, आईएसओ सीमा कपूर,कोषाध्यक्ष नीतू अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।

क्लब अध्यक्ष नीरू तागरा ने डॉ. राखी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब की तरफ से महिलाओं और बच्चों को पोषक वस्तुएं जैसे दूध, दलिया, बिस्किट और फल आदि दिए गए।

इनरव्हील क्लब नजीबाबाद का ये प्रयास सराहनीय है, जो माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। स्तनपान के महत्व को बढ़ावा देने और माताओं को इसके लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए यह एक अच्छा कदम है।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!