तलाशी पर छलका डॉ. कफील का दर्द,  कहा-चंदा मांगकर लड़ा चुनाव, मिले मात्र 200 रुपये

यूपीः  डॉक्टर कफील खान ने हाल ही में अपना एक वीडियो ट्वीट कर कहा था कि वह अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। 

द न्यूज 15 

लखनऊ । विधानसभा में भले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक नजर आ रहे हों पर चुनाव में एक दूसरे को नीचा दिखाने की ही प्रवत्ति ही है। एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के देवरिया-कुशीनगर सीट से प्रत्याशी डॉ. कफील खान के साथ ऐसा ही हुआ है। दरअसल उनके काफिले को बुधवार को यूपी पुलिस ने उस समय रोक दिया जब वह प्रचार के लिए जा रहे थे। हालांकि उनके काफिले पर रेड काले धन की धरपकड़ के लिए की गई थी पर पुलिस ने गाड़ियों के साथ उसमें बैठे लोगों की तलाशी ली। हांलाकि वहां से महज दो सौ रुपये ही हाथ लग सके।योगी की पुलिस के इस एक्शन पर कफील का दिल भर आया। उन्होंने एक ट्वीट में अपने काफिले पर हुए पुलिसिया एक्शन का वीडियो शेयर करके कहा कि मैं यहां चंदा माँग कर चुनाव लड़ रहा और ये आरोप मेरी कार में पैसों का बोरा होने का आरोप लगा रहे हैं।
दरअसल हाल ही में डॉक्टर कफील खान ने अपना एक वीडियो ट्वीट कर कहा था कि वो अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना था कि नौकरी से निकाला गया हूं, कुछ मदद की जरूरत है। कफील खान ने कुछ नंबर भी बताए, जिन पर पैसे भेजकर उनकी मदद की जा सकती है। कफील खान ने अपने संदेश में ये भी लिखा कि आप सब के साथ और दुआओं की बेहद जरूरत है।
कफील खान का नाम 2017 में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले उछला था। उनको निलंबित कर दिया गया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उनको बर्खास्त कर दिया था। फिलहाल वो राजनीति में उतर चुके हैं और अखिलेश के झंडे तले विधान परिषद पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। शायद ये बात योगी सरकार को रास नहीं आ रही।
दरअसल विधान परिषद का चुनाव 9 अप्रैल को होना है। परिषद के 36 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सीटें हैं, वहीं 403 विधानसभा सदस्य हैं। नियम है कि विधानसभा के एक तिहाई से ज्यादा सदस्य विधान परिषद में नहीं होने चाहिए। परिषद में कम से कम 40 सदस्य होना भी जरूरी है।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

  • By TN15
  • June 15, 2026
 गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

  • By TN15
  • June 15, 2026
BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

  • By TN15
  • June 15, 2026
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

  • By TN15
  • June 15, 2026
Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

  • By TN15
  • June 15, 2026
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

  • By TN15
  • June 15, 2026
दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी