सरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना के पूर्व छात्र डॉ. ज्वाला प्रसाद को ऑक्सफोर्ड में मिला महात्मा गांधी पुरस्कार।

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। ससरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना के पूर्व छात्र एवं जिले के जगदीशपुर थाने के कठैया विशुनपुरा गांव के किसान हरिमाधव प्रसाद के पुत्र डॉ. ज्वाला प्रसाद को गांधी जयंती के अवसर पर लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लंदन के मेयर, कोलंबिया की मिस वर्ल्ड, ऑस्ट्रेलिया के न्यायाधीश, सेसेल्स के पर्यटन मंत्री, ऑक्सफोर्ड के मेयर सहित लगभग 50 देशों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। भारत को इस बार यह पुरस्कार डॉ. ज्वाला प्रसाद को मिलने पर भारतीय मूल के अनेक लोगो ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पहले भारत के दो गणमान्य व्यक्तियों धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऊर्फ बागेश्वर धाम सरकार और गोपाल दास गौर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रति वर्ष गांधी जयंती पर यह पुरस्कार विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। वर्ष 2024 का महात्मा गांधी पुरस्कार डॉ. ज्वाला प्रसाद को उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया जा रहा है। वर्तमान में डॉ. ज्वाला प्रसाद भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक हैं और विगत वर्षो में बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद भी डॉ. प्रसाद ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित सभी शिक्षकों ने डॉ.ज्वाला प्रसाद को यह पुरस्कार मिलने पर बधाई दी एवं बताया कि यह संपूर्ण बिहार एवं देश के लिए गर्व का पल है। समाचार प्रेषण विमलेश सिंह ने किया।

  • Related Posts

    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार सुबह एक…

    Continue reading
    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    • By TN15
    • July 14, 2026
    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    • By TN15
    • July 14, 2026
    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    • By TN15
    • July 14, 2026
    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा