डा. डी.के. राय आईएसडब्ल्यूएस फेलो अवार्ड से सम्मानित

 पूसा(समस्तीपुर)। भारतीय खरपतवार विज्ञान सोसायटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन 28-30 नवम्बर, 2024 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. डी.के. राय, निदेशक (बीज), डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर, को “आईएसडब्ल्यूएस फेलो अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान खरपतवार प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। डॉ. राय को यह सम्मान प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, और स्मृति चिन्ह के साथ डॉ. पंजाब सिंह, पूर्व महानिदेशक (भाकृअनुप), डॉ. एस.के. चौधरी, उप-महानिदेशक (एनआरएम), और अन्य प्रमुख वैज्ञानिकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

डॉ. राय ने धान आधारित संरक्षित फसल प्रणाली और बिहार की प्रमुख फसलों में खरपतवार प्रबंधन तकनीक के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मसाला फसलों और तंबाकू में परजीवी खरपतवारों के प्रबंधन के लिए भी विशेष तकनीक विकसित की, जो बिहार की कृषि के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

  • Related Posts

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading
    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    बिहार के जमुई में हुई छेड़छाड़ की घटना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’