डॉक्टर आत्माराम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया

अनुज कुमार शर्मा 

बिजनौर। कपिल देव अग्रवाल, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री बिजनौर द्वारा आज बिजनौर भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड हल्दौर के ग्राम अम्हेड़ा स्थित डॉक्टर आत्माराम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कक्षा एक के बच्चों से बोर्ड पर बनी आकृतियों के बारे पूछा, जिस पर आकृतियों के दुरूस्त नाम बताए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिड डे मील के अंतर्गत दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए भोजन को स्वयं खाकर देखा, भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई परंतु उन्होंने बच्चों को थोड़ा हल्का तीखा खाना देने के लिए निर्देशित किया। तदोपरान मंत्री जी द्वारा विद्यालय में स्थित एस्ट्रोनॉमी लैब का निरीक्षण किया गया जहां पर कक्षा 7 की छात्रा कुमारी आरुषि द्वारा माननीय मंत्री जी को पाचन तंत्र एवं उनके द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सही उत्तर दिया गया जिस पर माननीय मंत्री जी ने हर्ष व्यक्त किया। उसके बाद उनके द्वारा एस्ट्रोनॉमी लैब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर अध्यापक द्वारा बताया गया कि बच्चों को कंप्यूटर कोडिंग लैंग्वेज तथा चैट जीपीटी का उपयोग सिखाया जा रहा है, जिस पर उन्होंने कंप्यूटर अध्यापक की सराहना की।
इस अवसर पर माननीय विधायक सदर श्रीमती सूचि चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिला अधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह अन्य विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!