ऑनलाइन बर्बादी और मौत का खेल

राजेश बैरागी

ऑनलाइन जरूरी और गैरजरूरी सामान बेच कर सकल घरेलू व्यापार का एक बड़ा हिस्सा कब्जाने के बाद अब क्या बेचा जा रहा है? एक पैंतीस वर्षीय युवक ने हारते हारते आज अपनी जिंदगी को हरा दिया। उसने रेल से कट कर अपनी जान दे दी।वह ऑनलाइन गेम खेलता था।अजय देवगन टीवी पर आकर जंगली रमी खेलने के लिए प्रोत्साहित करता है तो उससे यह अवश्य पूछा जाना चाहिए कि क्या वह स्वयं भी इसे खेलता है या केवल परोसता ही है।उस युवक ने पिछले कुछ समय में ही अपना घर और पुश्तैनी जमीन बेच दी थी।

ऑनलाइन गेम खिलाने वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। सबकुछ बर्बाद होने के बावजूद चस्का लगा रहा। अभी यह जानना शेष है कि उसने यार दोस्तों और रिश्तेदारों से कितना कर्ज ले रखा था। हालांकि कर्ज देने वालों को कुछ हाथ नहीं लगेगा। उसने कुछ छोड़ा नहीं है। पत्नी और दो बच्चे सड़क पर हैं। ऑनलाइन गेम ने उन्हें कटोरा पकड़ा दिया है। क्या ये ऑनलाइन गेम सरकार की जानकारी में नहीं हैं? तो फिर खेल के लिए पहले बर्बाद होने और फिर जान देने वालों से ही सरकार कहां वाकिफ होगी। ऐसी सरकार होने न होने से क्या अंतर पड़ता है?(साभार:नेक दृष्टि हिंदी साप्ताहिक नौएडा)

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होना बुरा नहीं है,…

    Continue reading
    1 मार्च से WhatsApp और Telegram यूज नहीं कर पाएंगे ये यूजर्स, देश भर में Sim Binding नियम हो रहा लागू
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

     1 मार्च 2026 से भारत में SIM Binding…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi