दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के सांसद टूटने की खबरों पर उन्होंने कहा कि टीएमसी और शिवसेना की टूट में फर्क है। जब शिवसेना में फूट हो गई तो हम डरे नहीं थे। अब निर्भय होकर लड़ रहे थे. हमने हथियार नहीं डाले थे. जो भी हम लोग बचे थे वो सब लोग लड़ते रहे. हमारी पार्टी लोकसभा में जीत गई. सिंबल और पार्टी हमारे हाथ से चली गई। हम जो टूट रहे उनके पीछ नहीं भागते। हमने कहा कि जिसको जाना है जाइए, जिसको रहना है रहेंगे, उनके साथ हम पार्टी चलाएंगे।
ममता बनर्जी से पार्टी वापस खड़ा करने की हिम्मत है- संजय राउत
इसके आगे उन्होंने कहा, “हमारा ममता दीदी को ये आह्वान होगा कि जो मन से टूट गए हैं, जो बेईमान और गद्दार हैं, आपने सबकुछ दिया उन लोगों को और वो बेईमानी कर रहे हैं तो उनको भूल जाइए. उनके पीछे मत भागिए. आप में हिम्मत है वापस पार्टी खड़ने करने की और लड़ने की. आप लड़िए, देश आपके साथ है।
हेमंत सोरेन और उद्धव ठाकरे वर्चुअली जुड़े- राउत
‘हमको प्रधानमंत्री पद का चेहरा लोगों के सामने लाना होगा’
टीवीके से जुड़े सवाल पर क्या बोले संजय राउत?
टीवीके से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अब तक इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन अब नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि डीएमके इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं बन सकती. कांग्रेस और उनका नाता टूट गया है. हम उनसे जुड़े रहने की अपील करेंगे. राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है।






