मरे न कन्या गर्भ में

पूजा करते शक्ति की, जिनको देवी मान।
उसे मिटाते गर्भ में, ले लेते हो जान।।

कैसे कोई काट दे, सौरभ अपनी चाह।
ममता का दुर्भाग्य है, भरते तनिक न आह।।

चीर-फाड़ से काँपती, गूँगी चीख-पुकार।
करते बेटों के लिए, कन्या का संहार।।

लिंग भेद करते रहे, बेटी का संहार।
दर्जा देवी का दिया, सुता नहीं स्वीकार।।

मरे न कन्या गर्भ में, करो न सौरभ भूल।
उसमें भी तो प्राण हैं, है जगती की मूल ।।

बेटी तो अनमोल है, जग की पालनहार।
आने दो संसार में, रहे इसे क्यों मार।।

कन्या हत्या गर्भ में, कितनी दूषित सोच।
जिसका पूजन है करे, रहे उसे ही नोच।।

बेटी जग रचना करे, उससे ये संसार।
गर्भ भ्रूण हत्या करें, दिया आज दुत्कार।।

रक्षित हों कन्या सदा, दे जीवन अधिकार।
बेटी की चाहत जगे, तभी बचे संसार।।

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    बँटवारे की आग

    घर-आँगन की छाँव में, पलते प्रेम-विचार। लोभ लगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    65 कमरों में 250 लोग, न निकास न सुरक्षा – गरीब की जान इतनी सस्ती क्यों? – गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू

    • By TN15
    • July 16, 2026
    65 कमरों में 250 लोग, न निकास न सुरक्षा – गरीब की जान इतनी सस्ती क्यों? – गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू

    ‘BJP चालाकी से…’, संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ‘BJP चालाकी से…’, संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान

    बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार

    • By TN15
    • July 16, 2026
    बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार

    बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग

    • By TN15
    • July 16, 2026
    बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग

    Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल!

    • By TN15
    • July 16, 2026
    Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल!

    जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!

    • By TN15
    • July 16, 2026
    जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!