जात न पूछो कलाकारों की

दीपक कुमार तिवारी

मुजफ्फरपुर । छपरा जिले के सहाजीतपुर बाजार पर एक बिदेसिया (लौंडा) नाच मंडली हुआ करती थी टुकर सिंह की। टुकर सिंह जाति के राजपूत थे और लंबे वक्त तक उन्होंने नाच मंडली चलाई खुद काफी उम्दा नगाड़ा वादक थे बचपन में जेहन में यह सवाल आता था कि राजपूत होकर नाच पार्टी क्यों चलाते हैं।

जबकि उस दौर में गोपालगंज छपरा सिवान बेतिया मोतिहारी और मुजफ्फरपुर तक में जितनी भी लौंडा नाच मंडली थी,सभी पिछड़ी जाति के लोग ही चलाते थे। उसमें सभी कलाकार भी पिछड़ी जाति के ही होते थे वादक भी नर्तक भी और गायक भी।आजकल भोजपुरी कलाकारों की जात तलाशी जा रही है कुछ जात हम भी बता देते हैं भोजपुरी में एक ही महानायक हुए हैं।

और वर्तमान में उनका नाम कुणाल सिंह है और वे यादव जाति से आते हैं। उनके पिता बुद्धदेव सिंह बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अक्षरा सिंह जाति से राजपूत नहीं है पर कुणाल सिंह और अक्षरा सिंह को लोग राजपूत समाज का समझकर ट्रोल करते रहते हैं। एक कलाकार को कलाकार के तौर पर समझे। लौंडा नाच के विधा में जिसे पहला पद्मश्री पुरस्कार मिला वे रामचंद्र माझी पिछड़ी जाति से आते थे।

भोजपुरी गीत गवनई नाच परंपरा लोक विधा में नब्बे फीसदी कलाकार पिछड़ी जातियों के हैं उनका समाज में बड़ा ही सम्मान इसलिए नहीं कि उनकी जाति अगड़ी पिछड़ी है बल्कि इसलिए कि उनकी कला के कद्रदान लाखों-करोड़ों में है। अंग्रेजों के राज में जमींदारों के हनक के बीच भिखारी ठाकुर ने बेटी बेचवा जैसा नाटक जब प्रारंभ किया होगा तो सोचिए समाज में कितना विरोध हुआ होगा।

वर्षों तक जमींदारों ने भिखारी का बहिष्कार कर दिया था।जिनके नाम पर भोजपुरी में सबकी दाल रोटी चलती है भिखारी ठाकुर नाई जाति के थे। भिखारी ठाकुर की तरह बक्सर में एक ब्राह्मण चाई ओझा भी नाच मंडली चलाते थे। और चुकी ब्राह्मण थे इसलिए उनका इतिहास नहीं लिखा गया। पूर्वी के जनक महेंद्र मिश्र ब्राह्मण जाति के थे।

कोई भी कलाकार इसलिए प्रिय लोकप्रिय नहीं होता क्योंकि वह किसी खास जाति का होता है बल्कि उसके अंदर की विलक्षण प्रतिभा उसे भीड़ से अलग करती है यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि मौजूदा दौर में भोजपुरी गायकी में पवन सिंह के दाएं बाएं दूर-दूर तक कोई नहीं है। जो मीठास इनकी आवाज में है जो खनक है और गाने का अंदाज है इस विधा में एकले कलाकार है।

पवन सिंह का आप सिर्फ आप इस लिए समर्थन नहीं कर सकते कि यह राजपूत बिरादरी से आते हैं या सवर्ण समाज का नेतृत्व करते हैं आप इसलिए पवन सिंह का समर्थन कर सकते हैं कि उन्होंने भोजपुरी गीतों को एक नई ऊंचाई दी है।अपने अंदाज में भोजपुरी के गीत संगीत को बढ़ाया पवन सिंह के देखा देखी सारे कलाकारों ने भोजपुरी में आगे बढ़ कर अपना मुकाम बनाया।

किसी भी कलाकार की लोकप्रियता उसकी कला से होती है।मेरी नजर में कलाकार इसलिए बड़ा नहीं है कि किसी खास जाति का है बल्कि इसलिए बड़ा है कि उसके अंदर जो कला है उसके चाहने वाले करोड़ों में है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला