वैशाली के गोरौल में ग्राम कचहरी सचिव की बहाली में बिचौलियों का दबदबा

गोरौल (वैशाली)। गोरौल प्रखंड में ग्राम कचहरी सचिव के तीन रिक्त पदों के लिए कुल 342 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 237 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 105 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए। हालाँकि, बिचौलियों की दखलंदाजी और गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे बहाली प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

योग्यता से अधिक डिग्रीधारियों ने भी किया आवेदन:

ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई थी, लेकिन स्नातक और यहाँ तक कि पीजी डिग्री धारकों ने भी आवेदन किया है।

रिक्ति न होने के बावजूद जमा हुए आवेदन:

ग्राम कचहरी सचिव के पदों के लिए कुछ पंचायतों में रिक्ति नहीं होने के बावजूद भी वहाँ के लिए आवेदन किए गए, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

पंचायतवार स्थिति:

भानपुर बरेवा पंचायत – 1 पद के लिए 219 आवेदन, 165 स्वीकृत, 54 अस्वीकृत।

बकसामा पंचायत – 1 पद के लिए 91 आवेदन, 71 स्वीकृत, 20 अस्वीकृत।

पिरोई समसुद्दीन पंचायत – 1 पद के लिए 132 आवेदन, 101 स्वीकृत, 31 अस्वीकृत।

भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत – कोई रिक्त पद नहीं, फिर भी 10 आवेदन जमा।

इस्माईपुर पंचायत – 16 आवेदन, कटरमाला – 18, लोदीपुर – 22, महमदपुर पोझा – 19, पिरापुर मथुरा – 10, रूसुलपुर कोरीगाँव – 8, रूसुलपुर तुर्की – 9, सोंधो दूल्ह – 19 आवेदन।

बिचौलियों की सक्रियता और पैसों की मांग:

प्रक्रिया शुरू होते ही बिचौलियों का हस्तक्षेप देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बिना रिक्ति वाले स्थानों पर भी सेटिंग के जरिए बहाली की बातें चल रही हैं। उम्मीदवार दिनभर सरपंच, उपसरपंच और प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

प्रशासन ने पारदर्शिता का दिया भरोसा:

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) उदय कुमार ने कहा,
“बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। योग्य उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा। बिचौलियों से सावधान रहें। यदि कोई पैसों की मांग करता है तो उसकी शिकायत करें, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

उम्मीदवारों में संशय, निष्पक्ष बहाली की माँग:

उम्मीदवारों को आशंका है कि यदि प्रशासन ने सख्ती नहीं बरती तो बहाली में धांधली हो सकती है। वे निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की माँग कर रहे हैं ताकि योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय न हो।

प्रशासन को निगरानी बढ़ाने की जरूरत:

बिचौलियों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए प्रशासन को सतर्कता बढ़ानी होगी। पैसों की लेन-देन की शिकायतों की गहन जाँच और सख्त कार्रवाई से ही इस बहाली प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’

    CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’

    स्मृति में बंद सत्य निकेतन: बद से बदतर हुए हालात

    स्मृति में बंद सत्य निकेतन: बद से बदतर हुए हालात