दान-पुण्य करना मानव जीवन का धर्म : विधायक रामकुमार कश्यप

इन्द्री, 30 अप्रैल (सुनील शर्मा)
मंदिर सुधार सभा, इंद्री की ओर से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए माता मसानी देवी पूजा स्थल पर वाटर कूलर लगाया गया । इस वाटर कूलर का उद्घाटन करने के लिए इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप विशेष रूप से माता मसानी देवी पूजा स्थल पर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर सुधार सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इसके उपरांत वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए विधायक द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हमें धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपनी सामर्थ्य के अनुसार धार्मिक कार्यों में दान भी अवश्य करना चाहिए। दान-पुण्य करना मानव जीवन का धर्म हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में पीने के पानी की बहुत जरूरत होती है, इसलिए लोगों को ठंडा एवं शुद्ध जल मिले, इसलिए मन्दिर सुधार सभा द्वारा मंदिर परिसर में वाटर कूलर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले राजा-महाराजा लोगों के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए कुएं इत्यादि लगवाते थे। आज हमारे पास सभी प्रकार की सुख सुविधाएं हैं। इसलिए हमें लोगों की भलाई के लिए धार्मिक स्थलों पर इस तरह के पुण्य कार्य करवाने चाहिएं।
इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा राज्य स्तरीय कश्यप जयंती के बारे पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि 23 मई को लाडवा की अनाज मंडी में राज्य स्तरीय कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। इस महर्षि कश्यप जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। महर्षि कश्यप जयंती में प्रदेश के सभी स्थानों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचेगें। महर्षि कश्यप जयंती समारोह को बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह से मनाने के लिए वह खुद भी दो महीने से तैयारियों में लगे हुए है और गांव-गांव पहुंचकर लोगों को लाडवा में आयोजित राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस समारोह में सभी धर्मों एवं जातियों के लोग शामिल होगेंं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?