डीएम पटना ने घर पर आकर सौंपा पद्मश्री सम्मान

अभिजीत पाण्डेय

पटना। वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा हुई। वह स्वास्थ्य कारणों से यह सम्मान लेने के लिए दिल्ली नहीं जा सके थे।

अब पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने खुद ही उनके घर जाकर यह पुरस्कार प्रदान किया।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि देश के जाने-माने पत्रकार सुरेंद्र किशोर को राष्ट्रपति की ओर से जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा पद्मश्री पुरस्कार भेंट की गई।

सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जिलाधिकारी ने लब्धप्रतिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।सुरेंद्र किशोर पिछले पांच दशक से पत्रकारिता कर रहे। 1977 में उन्होंने मुख्यधारा की पत्रकारिता में प्रवेश किया।

देश के बड़े-बड़े मीडिया हाउस में उन्होंने काम किया। आज भी वह देश के प्रमुख अखबारों और वेबसाइट के लिए लिखते हैं।

सुरेंद्र किशोर की लगन मेहनत और ईमानदारी के कारण देश के प्रमुख अखबारों के संपादक उन्हें को अपने साथ जोड़ना चाहते थे।

उनकी खबरों की चर्चा बिहार विधानसभा और देश के संसद तक में होती थी। सुरेंद्र किशोर अपनी विनम्रता, गांधीवादी, सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें एक संत पत्रकार माना जाता है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए