दिवाली के बाद खतरनाक हुई दिल्ली में हवा की गुणवत्ता

 नई दिल्ली | दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखे फोड़ने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार सुबह पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ने 600 अंकों का आंकड़ा पार कर लिया। दिल्ली-एनसीआर की हवा खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। सफर के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार शाम को वायु गुणवत्ता की पहले से ही गंभीर स्थिति में थी और रात 9 बजे पीएम 2.5, 467 पर व पीएम 10, 631 पर पहुंचा गया। सुबह-सुबह मध्यम कोहरा था। हवा की गुणवत्ता में दिन में ज्यादा सुधार होने की संभावना नहीं है।

सुबह 9 बजे, नोएडा के सेक्टर 116 और सेक्टर 62 में एक्यूआई क्रमश: 920 और 904 था, गाजियाबाद के वसुंधरा में 617 था। विश्व गुणवत्ता सूचकांक परियोजना, एक गैर-लाभकारी संगठन के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के पटपड़गंज और श्रीनिवासपुरी में क्रमश: एक्यूआई 897 और 699 था।

सीपीसीबी के अनुसार, सुबह 8 बजे, दिल्ली के अशोक विहार में एक्यूआई 464, चांदनी चौक (371), द्वारका (472), मंदिर मार्ग (466), आईजीआई एयरपोर्ट (458), लोधी रोड (459) और नॉर्थ कैंपस (453) था।

मौसम विज्ञान एजेंसियों ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए 500 से अधिक एक्यूआई की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, किसी भी स्टेशन ने 500 का आंकड़ा नहीं छुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related Posts

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

Continue reading
किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

  • By TN15
  • June 18, 2026
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

  • By TN15
  • June 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

  • By TN15
  • June 18, 2026
अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 18, 2026
महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

  • By TN15
  • June 18, 2026
लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए