Diwali Accident : बस में दीया जलाकर सोए ड्राइवर और कंडक्टर, आग लगने से दोनों जल गये जिंदा

राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित खादगड़ा बस स्टैंड में भीषण हादसा हुआ। बस स्टैंड में खड़ी बस में आग लग जाने से चालक और सह चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है। राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित खादगड़ा बस स्टैंड में भीषण हादसा हुआ। बस स्टैंड में खड़ी बस में आग लग जाने से चालक ओैर सह चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है। मदन बस का चालक था वहीं इब्राहिम बस में बतौर खलासी का काम करता था। बताया जाता है कि दोनों बस के अंदर ही सो गये थे तभी हादसा हो गया।

बस में दीया जलाकर अंदर सो गये थे

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मदन और इब्राहिम दीया जलाकर बस के भीतर ही सो गये थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीये की वजह से बस में आग लगी। चूंकि इब्राहिम और मदन गहरी नींद में थे तो वक्त रहते उनको आग लगने का पता नहीं चला। जब तक वे कुछ समझ पाते, बस धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। दोनों की जलकर मौत हो गई। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है वे विचलित करने वाली हैं।

दर्दनाक हदासे में बस स्टैंड में हड़कंप

दिवाली वाले दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने बस स्टैंड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को हिलाकर रख दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

  • Related Posts

    राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत
    • TN15TN15
    • July 25, 2025

    जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की…

    Continue reading
    आखिर किस कारण हुआ अहमदाबाद हादसा!
    • TN15TN15
    • June 14, 2025

    अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा