सीएम भजनलाल के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, शपथ के 6 दिन बाद किस नेता को कितनी मिली तवज्जो 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र की अनुमति के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। आज शुक्रवार 5 जनवरी को सीएम भजनलाल ने विभाग के बंटवारे का प्रस्ताव राज्यपाल कलराज मिश्र के पास भेजा जिसे राज्यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित किया गया। भजनलाल मंत्रिमंडल के सदस्यों ने 30 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ के 6 दिन बाद मंत्रियों को विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गृह, आबकारी, माइनिंग, सूचना एवं जनसंपर्क और कार्मिक विभाग अपने पास रखे हैं जबकि वित्त सहित अन्य बड़े विभागों का बंटवारा कर दिया है।

 

डिप्टी सीएम दीया कुमारी को सबसे वित्त का जिम्मा

अब तक डिप्टी सीएम को राजस्थान में विभाग नहीं दिए जाते थे। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान भी सचिन पायलट जब उपमुख्यंत्री थे। तब उनके पास कोई भी विभाग नहीं था लेकिन भजनलाल शर्मा ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी को सरकार का सबसे महत्वपूर्ण वित्त विभाग दिया है। साथ ही उन्हें पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के साथ सार्वजनिक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) विभाग भी दिया है। दूसरे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा और परिवहन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद और केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को कृषि मंत्री बनाया गया है जबकि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उद्योग विभाग मिला है।

 

 

1- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा – कार्मिक, आबकारी, गृह, आयोजना, सामान्य प्रशासन, निती निर्धारण, सूचना एवं जनसंपर्क, एसीबी

2- उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी – वित्त, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग

3 – डॉ. प्रेमचंद बैरवा – तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद योग व प्राकृतिक चिकित्सा युनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग

4- डॉ. किरोडी लाल मीणा – कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग

5- गजेंद्र सिंह खींवसर – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं

6 – कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सैनिक कल्याण विभाग

7- मदन दिलावर – विद्यालय शिक्षा विभाग (स्कूल एजुकेशन), पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग

8- कन्हैयालाल चौधरी – जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी (पीएचईडी )विभाग, भूजल विभाग,

9- जोगाराम पटेल – संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्श कार्यालय, न्याय विभाग

10- सुरेश सिंह रावत – जल संसाधन विभाग, जल संसाधन आयोजना विभाग

11 -अविनाश गहलोत – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

12 -सुमित गोदारा – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग

13 -जोराराम कुमावत – पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग

 

14 -बाबूलाल खराड़ी – जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, गृह रक्षा विभाग

15 – हेमंत मीणा – राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

16 – सुरेंद्र पाल सिंह टीटी – कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग

17 – संजय शर्मा – वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

18 – गौतम कुमार – सहकारिता विभाग, नागरिक उद्यान विभाग

19 – झाबर सिंह खर्रा – नगरीय विकास विभाग, स्वायत शासन विभाग

20 – हीरालाल नागर – ऊर्जा विभाग

राज्य मंत्री

21 -ओटाराम देवासी – पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग,

22 – डॉ. मंजू बाघमार – सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग

23 -विजय सिंह चौधरी – राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग

24 – कृष्ण कुमार के के बिश्नोई – उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, नीति निर्धारण विभाग

25 – जोरावर सिंह बेढम – गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?