जिला कलेक्ट सभागार सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में जिला श्रम बंधु की बैठक संपन्न

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। जिला श्रम बंधु की बैठक जिला कलेक्ट सभागार सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर आज संपन्न हुई बैठक में श्रमिक प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में श्रमिक प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की शिकायतों के समाधान में हो रही देरी की वजह से न्याय मिलने में हो रही दिक्कतों व जिन श्रमिकों के केशों में सुनवाई के बाद रिकवरी जारी हो चुकी है लेकिन उक्त की वसूली में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही श्रम कानूनों को शक्ति से लागू करवाने पर जोर दिया गया, ईएसआई अस्पताल में व्याप्त अनियमिताओं और श्रमिकों को उचित इलाज नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से बैठक में उठाया गया।

बैठक में जिला प्रशासन की ओर से एडीएम एफ आर अतुल जी, अपर श्रम आयुक्त गौतम बुध नगर श्री सरजू राम, सहायक श्रमायुक्त श्री सुभाष यादव ने श्रम बंधु के सदस्यों को आश्वासन दिया की बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई कर समाधान किया जाएगा।
बैठक में सीटू जिला महासचिव रामसागर, सचिव राम स्वारथ, नरेंद्र पांडे, जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, एचएमएस नेता आर पी सिंह चौहान, एटक नेता मोहम्मद नईम, एक्टू नेता अमर सिंह, बीएमएस नेता सुरेंद्र प्रजापति आदि ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश