जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

अनुज कुमार शर्मा 

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज दोपहर 02:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती वान्या सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस, रोडवेज सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज के हर व्यक्ति की जिंदगी से जुड़ी हुई है, जिसके पेशेनजर आवश्यक है कि सड़क सुरक्षा को पूर्ण मानकों के अनुसार सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लेक स्पॉट सहित सभी एक्सीडेंटल स्थानों पर एक्सीडेंट रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रयास और उपाय किए जाएं और साथ ही यह भी निर्देश दिए कि जांच करें कि किन कारणों से एक्सीडेंट हो रहे हैं।
उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों निर्देश दिए कि जो भी मार्ग हाइवे से जुड़ रहे है उन पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि हाइवे पर एक्सीडेंटल व संवेदनशील स्थानों पर दुर्घटना संबंधित पोस्टर लगाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि हाईवे पर शेष रह गए कट को उनको तत्काल बंद करना सुनिश्चित करें जिससे कि कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच करना सुनिश्चित करें तथा जो भी वाहन बिना फिटनेस के संचालित पाएं जाए उनको तत्काल निलंबित करते हुए उनकी सूची बनाकर उनको उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी वाहन बिना फिटनेस के संचालित न पाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों में क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाना सुनिश्चित करें। क्षमता से ज्यादा कोई भी वाहन बच्चों को न बैठाए। साथ ही उन्होंने जिले में संचालित एम्बुलेंस की फिटनेस की जांच करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस एवं संभागीय परिवर्तन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से ई-रिक्शाओं की जांच करें और जो रिक्शा बिना पंजीकरण के संचालित पाई जाए उसे सीज करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ उन्होंने रोडवेज संभागीय परिवहन एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से टीम गठित कर जिले में स्थापित रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने वाले अवैध वाहनों की चेकिंग करें और जो भी वहां बिना परमिट के संचालित पाया जाए उसे भी सीज करें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एन एच आई एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए सड़क के दोनों ओर प्राथमिकता पर सुरक्षात्मक चिन्ह एवं रिफिलेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित जगहों पर टेबिल टाप रोड ब्रेकर भी बनवाएं तथा चालकों की सुविधा के लिए उन पर सफेद लाइन भी बनाई जाएं ताकि कम से कम दुर्घटना की सम्भावना रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर दुघर्टनायें हो रही है उन्हें चिन्हित कर उनमें तत्काल सुधार की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती