गांव चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

करनाल, (विसु)। भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है।इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों सहित पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया।
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा करनाल जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने करनाल जिला के उचाना गांव में पंहुच कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। इस मौके पर उन्होंने गांव में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान ,वार्ड न 20 के पार्षद भाई सुधीर यादव सतीश राणा ,शक्ति केंद्र प्रमुख नरेश प्रजापत एवं बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बी. एल.ए.2 भी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने गांव उचाना में वाल्मीकि चौपाल में जाकर साफ सफाई की एवं अम्बेडकर भवन में जाकर समस्याओं का हल करने के लिए पार्षद भाई सुधीर यादव से जल्द से जल्द समाधान करवाने के लिए उचित दिशानिर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष ने गांव उचाना में शहीद पंडित चंद्र शेखर आजाद स्टेडियम में जाकर वहां के निर्माण को लेकर और पूर्ण करने हेतु पार्षद सुधीर यादव से चर्चा की।
गांव चलो अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने गांव में श्याम मंदिर में जाकर वहां के मंदिर के निर्माण के बारे भी पार्षद सुधीर यादव से बातचीत करते हुए गांव की चौपाल में जाकर निरीक्षण किया और इस दौरान जोगी समाज चौपाल में जाकर चौपाल की देखरेख और स्वच्छ रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर गांव के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मंदिर में जाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

  • Related Posts

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    किसान नेताओं एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं की नजरबंदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति