जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पश्चिम चम्पारण जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जायजा

एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश 

नेपाल जाने एवं आने वाले लोगों की प्रॉपर जाँच करने का निर्देश 

प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश 

पश्चिम चंपारण/बेतिया। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण डॉ0 शौर्य सुमन ने नेपाल सीमावर्ती विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान वे सिकटा, इनरवा और भेरिहरवा सीमा पहुँच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए एवं भारत के सशस्त्र सीमा बल से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त किए। इस दौरान नेपाल सीमा बल के पदाधिकारियों से भी वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों से कहा कि पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें। नेपाल जाने एवं आने वाले लोगों की प्रॉपर जाँच करें। प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति एवं सौहार्द कायम रहना चाहिए। ज्वाइंट पेट्रोलिंग करें। असामाजिक एवं आपराधिक तत्त्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करें। छोटी-से-छोटी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण डॉ0 शौर्य सुमन ने निर्देश दिया कि एसएसबी के अधिकारी एवं जवान पूरी तरह एक्टिव रहें। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से पेट्रोलिंग करते रहें। साथ ही नियमित रूप से रात्रि गश्ती करते रहें। संदिग्धों की विशेष निगरानी एवं जाँच करें। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज जय प्रकाश सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    यूनियन कैबिनेट के बैठक में मोदी सरकार ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी