माकपा का जिला सम्मेलन 27 अक्टूबर 2024 को डिवाइन ड्रीम फार्म हाउस इटेड़ा ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर होगा : गंगेश्वर दत्त शर्मा नोएडा 

नोएडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतमबुद्धनगर का नौवां जिला सम्मेलन 27 अक्टूबर 2024 को डिवाइन ड्रीम फार्म हाउस गांव इटेडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट (निकट- एक मूर्ति चौक) पर प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 तक होगा। सम्मेलन की तैयारी के लिए आज पार्टी कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में मीटिंग संपन्न हुई।
मीटिंग की जानकारी देते हुए गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में जिले के मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों के ज्वलंत मुद्दों/ समस्याओं पर विचार विमर्श एवं संघर्षों को तेज करने की रणनीति तय की जाएगी तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था, सार्वजनिक राशनिंग व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि की दुर्दशा एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी एवं पार्टी के पिछले 3 साल के कार्यों की समीक्षा और नई जिला कमेटी का चुनाव किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन भाषण कामरेड बृजेश कुमार सिंह सीपीएम दिल्ली राज्य कमेटी सचिव मंडल सदस्य करेंगे और समापन भाषण कामरेड अनुराग सक्सेना सीपीएम दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य रखेंगे।
बैठक में पार्टी जिला सचिव कामरेड रूपेश वर्मा ने लोकल कमेटी सदस्यों व ब्रांच सचिवों से अपील करते हुए कहा कि सम्मेलन में पार्टी सदस्यों/ डेलीगेट साथियों को समय से लेकर पहुंचना सुनिश्चित करें। सभी मीडिया बंधुओ से अनुरोध है कि आप अपने छायाकार/वीडियोग्राफर सहित सम्मेलन के उद्घाटन भाषण के अवसर पर 27 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10:30 बजे डिवाइन फॉर्म हाउस ग्राम इटैडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नियर- एक मूर्ति चौक) पर सादर आमंत्रित है।
कृपया जरूर आए।

  • Related Posts

    यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    मथुरा। बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार का…

    Continue reading
    नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर से सगे भाइयों समेत 4 अरेस्ट, एयरलाइंस में नौकरी का लालच देकर 500 को ठगा
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    नोएडा। फेज 1 थाना पुलिस ने रविवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

    • By TN15
    • July 13, 2026
    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

    यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

    • By TN15
    • July 13, 2026
    यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

    ‘मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल…जंग और जंक की बढ़ी समस्या’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

    • By TN15
    • July 13, 2026
    ‘मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल…जंग और जंक की बढ़ी समस्या’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

    INDW vs ENGW: हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की ‘ऐतिहासिक’ जीत; इंग्लैंड से गंभीर-अय्यर का लिया बदला   

    • By TN15
    • July 13, 2026
    INDW vs ENGW: हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की ‘ऐतिहासिक’ जीत; इंग्लैंड से गंभीर-अय्यर का लिया बदला   

    एथेनॉल पेट्रोल में होता है ‘गन्ने का रस’? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई

    • By TN15
    • July 13, 2026
    एथेनॉल पेट्रोल में होता है ‘गन्ने का रस’? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई

    मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, ‘एक-एक दरवाजे पर…’

    • By TN15
    • July 13, 2026
    मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, ‘एक-एक दरवाजे पर…’