राष्ट्रीय पत्रकार संगठन ( ए) की बैठक में काम करने के तरीके पर चर्चा 

आशावाद, उत्साह, विश्वास, अखंडता, साहस, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, धैर्य, शांति और ध्यान सकारात्मकता एक चिंतनशील व्यक्ति का प्रतिबिंब : जितेंद्र जैन

किरतपुर।  राष्ट्रीय पत्रकार संगठन ( ए) की आवश्यक बैठक मुसेब सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर बुलाई गई। बैठक में संगठन के प्रति सक्रियता, अनुशासन सकारात्मकता, जैसे महत्वपूर्ण बिंदु पर बात हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक जितेंद्र जैन ने कहा कि एक सकारात्मक जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति की सोच का प्रतिबिंब, आशावाद, उत्साह, विश्वास, अखंडता ,साहस, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प ,धैर्य, शांति और ध्यान आदि होते हैं। सकारात्मक व्यक्ति जीवन में चुनौतियों का सामना करता है।
सकारात्मक सोच हमें आसपास के लोगों से  आसपास में होने वाली घटनाओं से उज्जवल पक्ष पर ही ध्यान केंद्रित करना सिखाती है। उन्होंने कहा हम सभी को सकारात्मक सोच रखते हुए संगठन में अनुशासन का पालन कर खुद की सक्रियता को दर्शाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता संगठन संरक्षक जितेंद्र जैन एवं संचालन मोहम्मद मोहसिन जिला सचिव ने किया। बैठक में मोहम्मद अफजल बेग जिला सचिव बिजनौर, जोगेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष किरतपुर, अब्दुल करीम बैग, डॉ विकास कोषाध्यक्ष बिजनौर, मुसेब सिद्दीकी नगर कोषाध्यक्ष किरतपुर, जैनेंद्र सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार