विश्व विकलांगता दिवस पर विकलांगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

द फिफ्टीन न्यूज/मौ० याकूब
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को एजाज अली हाल नगर पालिका बिजनौर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एम० आर० पाशा व संचालन राष्ट्रीय प्रभारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज अहमद व मुफ्ती मौहम्मद इरशाद ने संयुक्त रूप से किया। एजाज अली हाल नगर पालिका बिजनौर से हजारों की संख्या में दिव्यांगजन जुलूस प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय का घेराव किया।जहां एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी बिजनौर को सौंपा।राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम० आर० पाशा ने बताया कि दिव्यांगों की संख्या दो करोड़ व पूरे भारत वर्ष में 11 करोड़ है। लेकिन दिव्यांगों के लिये कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए विश्व विकलांगता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। सरकार से दिव्यांगों की समस्याओं की ओर ध्यान देने का अनुरोध किया गया। संगठन द्वारा हर वर्ष के भांति इसी वर्ष भी निशुल्क वितरण कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किये गये। जिसमें 500 लिहाफ, 350 कंबल, 30 सिलाई मशीन,15 ट्राई साइकिल,10 व्हील चेयर, 25 जोड़ी बैसाखी आदि का भी रजिस्ट्रेशन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने ज्ञापन में निम्न प्रकार की मांगे रखीं।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने कहा कि दिव्यांग आयोग का गठन किया जाये,उसका अध्यक्ष दिव्यांग हो, देश व प्रदेश के मुख्यालयों के साथ प्रत्येक जनपद मुख्यालयों पर दिव्यांग भवन बनायें जायें एवं उनका संचालन दिव्यांगों द्वारा सुनिश्चित किया जाए। उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में डूडा विभाग जो तीसरी मंजिल पर है उसको नीचे शिफ्ट किया जाए। जिसका लाभ दिव्यांग जनों को मिल सके। तीसरी मंजिल पर होने के कारण दिव्यांगजन डूडा विभाग नहीं जा पाते। विभाग में प्रचलित योजना का लाभ से वंचित रह जाते हैं, दिव्यांगों का आरक्षण 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाये। दिव्यांगों का यूडी-आईडी कार्ड देश की समस्त परिवहन निगमों जैसे बसे, ट्रेनों, जलयानों एंव वायुयानों में छूट सहित समस्त भारत में मान्य कराने की अनिवार्य व्यवस्था करायी जाए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैम्प बनायें जाये व दिव्यांगों का उत्पीड़न बन्द किया जाये। सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैम्प नहीं है सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों में रैम्प बनवाया जाये। रेलगाड़ी के 2 ए/सी 3 ए/सी में दिव्यांगों को 90 प्रतिशत छूट दी जाए। पीसीओ की तर्ज पर दिव्यांगजनों को साइबर कैफे दिए जाएं, दिव्यांगों की पेन्शन 1000 से 5000 की जाये। सभी दिव्यांगजनों के सरकारी आवास बनाये जायें। दिव्यांग कन्याओं एवं युवाओं की शादी अनुदान राशि कम से कम 2 लाख की धनराशि लाभार्थी के खाते में डाली जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को सभी प्रावधानों को अति शीघ्र से लागू किया जाए। दिव्यांगजनों को राजनीति में आरक्षण दिया जाए। लोकसभा, विधानसभा, ग्राम पंचायत, निकाय चुनाव में दिव्यांग जनों को आरक्षण दिया जाए, ताकि वह विधानसभा लोकसभा में अपने समाज की आवाज उठा सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष खालिद, राष्ट्रीय महासचिव अकरम अंसारी, एजाज सर, मुफ्ती इरशाद, आजम अंसारी, जिला प्रभारी पंडित सुबोध शर्मा, जीवन अग्रवाल, साइमा खान, शबाना खातून, गुरु वचन सिंह, मास्टर शहजाद, गोविंदपुर वाले, नकुल कुमार, सद्दाम अलवी, शादाब सूफी, नौरीन, मास्टर जबर सिंह सागवान, सचिन शर्मा, सुशील कुमार, तुलसी सिंह, सोपाल सिंह, जुबैर आलम, शकील सलमानी, इकबाल उस्मानी, मौहम्मद फरमान, गजेंद्र सिंह, मौहम्मद शाकिर, अमित ठाकुर, ऋषि पाल सिंह, तुलसी सिंह, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    यूनियन कैबिनेट के बैठक में मोदी सरकार ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी