यूं ही नीतीश कुमार पर हमलावर नहीं हुए मुकेश सहनी ?

सुशासन बाबू का खेल बिगाड़ने में लगे मुकेश सहनी 

2020 की तरह नीतीश की घेराबंदी में लगी बीजेपी 

नीतीश ने बनाई बीजेपी से अधिक सीटें जीतने की रणनीति 

122 सीटों से कम पर मानने को तैयार नहीं नीतीश 

क्या हैं जीतन राम मांझी के 20 सीटें मांगने के मायने ? 

चरण सिंह 

नई दिल्ली/पटना। क्या 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का खेल बिगाड़ने के लिए विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी तैयार किये जा रहे हैं ? क्या मुकेश सहनी नीतीश के लिए वह दिक्क्तें खड़ी करने जा रहे हैं जो दिक्क्तें 2020 के चुनाव में चिराग पासवान ने खड़ी की थी ? क्या मुकेश सहनी को बीजेपी बढ़ावा दे रही है ? क्या मुकेश सहनी महागठबंधन में रहकर बीजेपी की मदद करेंगे ? यह सब प्रश्न मुकेश सहनी के नीतीश कुमार को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह के बाद बिहार की राजनीतिक गलियों में चक्कर काट रहा है।

दरअसल विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने मधेपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान किसान युवाओं से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल में बिहार के लिए क्या किया है ? नीतीश कुमार को संन्यास ले लेना चाहिए। नीतीश कुमार को न तो बिहार से मतलब है और न ही बिहार के लोगों से उन्हें तो मतलब बस अपनी कुर्सी से है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि 2022 तक नीतीश सरकार में मंत्री रहे मुकेश सहनी बीजेपी पर तो हमला नहीं बोल रहे हैं पर नीतीश कुमार पर पूरी तरह से आक्रामक हैं। तो क्या मुकेश सहनी बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं ? क्योंकि नीतीश की कमजोरी के फायदा बीजेपी को मिलेगा न कि आरजेडी को। आरजेडी तो चाहती ही है कि बीजेपी को रोकने के लिए नीतीश कुमार का बिहार की राजनीति में सक्रिय रहना जरूरी है। यह अपने आप में दिलचस्प है कि एक ओर नीतीश कुमार किस भी हालत में बिहार का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो एक ओर उनके ही मंत्री रहे मुकेश सहनी उनको संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं।
देखने की बात यह है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है। नीतीश कुमार किसी भी हालत में 122 सीटों से कम पर नहीं मानने जा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को 122 सीटें देने को कह भी दिया है। ऐसे में बीजेपी का प्रयास होगा कि जिस तरह से 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने जदयू के वोट काटे थे तो ऐसे ही 2025 में कोई नेता जदयू के वोट काटे। तो क्या यह काम मुकेश सहनी करने जा रहे हैं।
  • Related Posts

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    संसद परिसर में साधु का भेष बनाकर और…

    Continue reading
    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!