नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर बीजेपी ने बड़ा दांव चलते हुए हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। हासिरानी रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं। बीजेपी ने रेजिनगर से शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के ठीक बाद चंद्रनाथ रथ की मई में हत्या कर दी गई थी। हासिरानी रथ आज शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में नामाकंन दाखिल करेंगी। चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की सीबीआई जांच कर रही है और इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्यों हो रहे उप-चुनाव?

चुनाव आयोग ने 9 सितंबर को उप-चुनाव की घोषणा की थी। इसके बाद से ही बीजेपी की लिस्ट का इंतजार था. दोनों ही विधानसभआ सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजों की घोषणा 9 अक्टूबर को होगी।  नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी का गढ़ रहा है। सीएम ने इसबार अपनी परंपरागत सीट नंदीग्राम के साथ भवानीपुर से जीत दर्ज की थी। भवानीपुर में उन्होंने टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी को हराया था. सीएम बनने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी. अब वहां चुनाव हो रहे हैं. रेजिनगर सीट हुमांयू कबीर के इस्तीफे से खाली हुई है।

कांग्रेस-टीएमसी ने किसे दिए टिकट?

बता दें की नंदीग्राम और रेजिनगर सीट पर टीएमसी के दोनों गुटों के साथ कांग्रेस और लेफ्ट ने भी उम्मीदवार उतारे हैं। ममता बनर्जी की टीएमसी ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे को टिकट दिया है, वहीं बागी गुट ने  मोहम्मद एतेशामुल हक को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने मिलन प्रधान और सीपीआई ने शांति गोपाल गिरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं AJUP के चीफ हुमांयू कबीर के गढ़ रेजिनगर से ममता ने रबीउल आलम को उम्मीदवार बनाया है.  बागी गुट ने  सफीउज्जमां शेख को टिकट दिया है. कांग्रेस ने मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी और लेफ्ट ने सैयद असद अली पर दांव लगाया है। AJUP ने हुमांयू कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को टिकट दिया है।

ममता को नंदीग्राम में मिली थी हार

नंदीग्राम सीट पर 2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने तब मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी को हराया था। इस बार के चुनाव में अधिकारी को नंदीग्राम में 127301 वोट मिले. वहीं टीएमसी की उम्मीदवार रहीं प्रतिभा कर को 117636 वोट मिले।

  • Related Posts

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपीआई…

    Continue reading
    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर (#महाराजपुर)। चेहरे की मासूमियत पर मत जाइए,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च