अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में सियासी संग्राम तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े उद्योगपति धनराज नथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया जो जनता के लिए हैरान करने वाला कदम था। अब इसको लेकर सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने अलग ही बयान दे दिया है। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जिक्र कर दावा कर दिया कि अखिलेश ने बीजेपी के कहने पर ही नथवानी को सपा से उम्मीदवार बनाया। ऐसा न करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। ओपी राजभर का यह बयना अब चर्चा का विषय बन गया है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए नेता हैं। धनराज नथवानी के पिता परिमल नथवानी चार बार बीजेपी से राज्यसभा सांसद हो गए हैं, अब बेटे को तो वहां बनवा नहीं पाएंगे. इसलिए बीजेपी के नेताओं से कहा कि अखिलेश यादव को कह दो हमारे बेटे को सांसद बनवा दें। अखिलेश ने बना भी दिया. बीजेपी ने राज्यसभा का टिकट उनको दे दिया।

‘BJP ने अखिलेश से कहा, पर्चा भरोगे तो जेल जाओगे’- ओपी राजभर

 

इतना ही नहीं, राजभर ने बड़ा दावा करते हुए यह भी कह दिया कि बीजेपी ने अखिलेश यादव को सीबीआई मामले में जेल भेजने की धमकी दी और धनराज नथवानी को सांसद बनवा दिया. राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव बहुत उछल रहे थे कि हम ऐसा प्रत्याशी ले आएंगे कि पूरा देश बौखला जाएगा।  फिर टांय-टांय फिस्स हो गए. पर्चा तक नहीं भरा. उन्होंने ऐसा किसके कहने पर किया? बीजेपी ने ही उन्हें कहा था कि पर्चा भरोगे तो सीबीआई की एफआईआर में तुम्हारा नाम है, सीधा जेल चले जाओगे. पर्चा-वर्चा न भरो चुपचाप धरना प्रदर्शन करो. फिर अखिलेश सनक कर धरना प्रदर्शन करने चले गए।

  • Related Posts

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    भतीजे पर फिर से विश्वास जताया मायावती ने,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा