धनंजय सिंह ने जौनपुर की मल्हनी सीट से भरा पर्चा

धनंजय सिंह ने कहा कि वे इनामी या फरार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एसटीएफ केस की जांच कर रही है और उन पर जो भी धाराएं हैं, वह जमानती हैं।

द न्यूज 15 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मल्हनी सीट से जदयू प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान, कलेक्ट्रेट में काफी गहमागहमी देखने को मिली। बाहुबली धनंजय सिंह ने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। धनंजय सिंह पर अजीत सिंह की हत्या का आरोप है। हलफनामे के मुताबिक, धनंजय सिंह के पास 5 करोड़ 31 लाख रु की अचल संपत्ति है। जदयू ने मल्हनी सीट से धनंजय सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की तो पूर्वांचल में एक बार राजनीति गरमाने लगी है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, धनंजय सिंह की पत्नी के पास उनसे अधिक की अचल संपत्ति है। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह के पास 7 करोड़ 80 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।
धनंजय सिंह के पास 8 लाख 25 हजार रु कैश के तौर पर हैं और उनकी पत्नी के पास 20 लाख रु कैश के रूप में हैं। बाहुबली धनंजय सिंह के पास 3 करोड़ 56 लाख 62 हजार 562 रुपए की चल संपत्ति है। जबकि, उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ 71 लाख 46 हजार 420 रुपए की चल संपत्ति है। धनंजय सिंह के चार बैंक खातों में कुल जमा 10 लाख 11 हजार रु हैं। वहीं, उनकी पत्नी के 3 बैंक खातों में 3 करोड़ 87 लाख 16 हजार रु जमा हैं।
धनंजय सिंह के खिलाफ कुल 39 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 7 मामले विचाराधीन हैं। पूर्व सांसद के पास एक फॉर्च्यूनर, टैंकर, बोलेरो और एक होंडा सिटी कार है। जबकि, उनकी पत्नी के पास एक निसान सनी नाम की गाड़ी है। नामांकन के बाद धनंजय सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर बात की। धनंजय सिंह ने कहा कि वे इनामी या फरार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एसटीएफ केस की जांच कर रही है और उन पर जो भी धाराएं हैं, वह जमानती हैं।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार