राम नवमी पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

पूरे देश में राम नवमी के दिन देश भर के अलग अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है रामनवमी के इस त्यौहार को सभी बड़े धूमधाम से मना रहे हैं 9 दिनों के उपवास के बाद आज रामनवमी के दिन नोवा उपवास है इस उपवास के दिन मां सिद्धि दात्रि की पूजा की जाती हैं। मां सिद्धि दात्री की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। देखिए तस्वीरें किस तरह राम नवमी पर दिख रही है धूम

दिल्ली बढ़ते कोरोना मामलो को लेकर बैठक

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केजरीवाल सरकार के एक्शन तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी से दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है बता दें कि सौरभ भारद्वाज आज दोपहर को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और और विशेषज्ञों से मीटिंग करेंगे बता दें कि सीएम केजरीवाल के आदेश पर यह मीटिंग बुलाई जा रही है

दिल्ली में आप दफ्तर के बाहर दिखाई दिए पोस्टर, भारत के पीएम को लेकर किया सवाल

देश की राजधानी में पोस्टर विवाद लगातार जारी है कुछ दिनों पहले देश की राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ विवादास्पद पोस्टर लगाए गए थे पोस्टर पर प्रिंटिंग प्रेस की डिटेल ना होने के मामले में कुल 138 एफ आई आर दर्ज की गई थी। इसके बाद दिल्ली में एक बार फिर से पोस्टर वॉर दिखाई दिया है इन पोस्टर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया है और लिखा है क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए यह पोस्टर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर आईटीओ मेट्रो स्टेशन के बाहर लगाए गए हैं इससे पहले दिल्ली में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए गए थे

पंजाब में भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने के लिए हाई अलर्ट

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल लगातार फरार चल रहा है इसी बीच अलग-अलग जगहों से अमृतपाल के होने की वीडियोस भी सामने आ रही थी इस बीच पुलिस को जब उसके होशियारपुर में होने की जानकारी मिली तो एक पल के लिए लगा कि वे पकड़ा जाएगा लेकिन एक बार फिर से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया माना जा रहा है कि वह होशियारपुर से जालंधर कपूरथला की और जा सकता है ऐसे में इन दोनों शहरों को हाई अलर्ट कर दिया गया है

भारत में बैन किया गया पाक सरकार का टि्वटर अकाउंट

पाकिस्तान के हालातों से तो आप रूबरू होंगे। इसी बीच ट्विटर की ओर से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई है अब ऐसे में तीसरी बार पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक करने का काम किया गया है इससे पहले अक्टूबर 2022 में इसे आधिकारिक अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था।

  • Related Posts

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    उत्तराखंड की सियासत में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट अपने…

    Continue reading
    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?