निराश्रित बच्चों को दी जा रही है प्रति माह 1850 रुपये की वित्तीय सहायता : डीसी

करनाल, विसु। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि जिला में 21 वर्ष तक की आयु का बच्चा जो अपने माता-पिता की सहायता अथवा देखभाल से उनकी मृत्यु होने के कारण, अपने पिता के घर से पिछले 2 वर्ष की अवधि से अनुपस्थित होने के कारण अथवा माता-पिता के लम्बी सजा, जोकि एक वर्ष से कम न हो या मानसिक व शारीरिक अक्षमता के कारण वंचित हो जाते हैं और जिनके माता-पिता, अभिभावक की सभी साधनों से वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं है। वह बच्चा हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता का लाभ पात्र है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त विभाग द्वारा एक परिवार में दो बच्चों तक 1850 रूपये प्रति माह प्रति बच्चा पेंशन प्रदान की जा रही है।
डीसी ने बताया कि उपरोक्त स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति के पास बेसहारा होने का प्रमाण पत्र, बच्चों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र व आवेदक का 5 वर्ष या उससे अधिक की अवधि का हरियाणा राज्य में निवासी होने का दस्तावेज जैसे कि फोटोयुक्त वोटर कार्ड या राशन कार्ड आदि की स्व-सत्यापित फोटोप्रति सहित परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आवेदक के पास यदि उपरोक्त दस्तावेजों में से कोई दस्तावेज नहीं है तो वह कोई अन्य प्रमाण पत्र सहित 5 वर्ष से हरियाणा में रिहायश का हलफनामा दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे के माता-पिता या अभिभावक किसी भी सरकार द्वारा पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहा है वो उपरोक्त स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे। स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक प्रार्थी अपने नजदीकी अंत्योदय सरल केंद्र, अटल सेवा केंद्र सहित सीएससी केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    राकेश जाखेटिया   नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय…

    Continue reading
    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    विशेष पैकेज देने की मांग डॉ सुनीलम को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    मुल्क की बेबसी पे …

    मुल्क की बेबसी पे …

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?