बिहार में अब डेंगू डराने लगा है!

 पटना में एक की मौत, 18 नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप

 पटना। बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी है, पटना में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत से हड़कंप मच गया है। नौबतपुर के रहने वाले आर्यन कुमार को डेंगू के साथ पीलिया भी था और 24 अगस्त को उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया था। दुर्भाग्यवश गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यह इस साल जिले में डेंगू से तीसरी मौत है, इससे पहले एक बुजुर्ग और एक महिला की भी इसी बीमारी से जान जा चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि गुरुवार को ही पटना में डेंगू के 18 नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में पीड़ितों की कुल संख्या 230 हो गई है।
दरअसल, बिहार के कई अन्य जिलों से भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव है और जो पिछले साल भी डेंगू के हॉटस्पॉट थे। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीसीओ) डॉ सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को मिले नए मामलों में से सबसे अधिक पांच अजीमाबाद से, तीन कंकड़बाग से और दो बांकीपुर से हैं। इसके अलावा पाटलिपुत्रा, एनसीसी, अथमलगोला, धनरुआ, दानापुर और पटना सदर से एक-एक मामला सामने आया है। एक मरीज का पता स्पष्ट नहीं होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो पाया है।
डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीजों की जांच NMCH में की गई थी। NMCH के नोडल अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि आर्यन का प्लेटलेट्स काउंट लगातार गिरता जा रहा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। आर्यन का प्लेटलेट्स लगातार कम होने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में इस साल 1 जनवरी से 28 अगस्त तक डेंगू के 646 मामले सामने आ चुके हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    • By TN15
    • August 19, 2026
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 

    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    • By TN15
    • August 19, 2026
    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • August 19, 2026
    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला