बिहार में कमजोर पड़ा मॉनसून

 आखिरी महीने में देगा ‘दगा’,  बक्सर-रोहतास के लिए गुड न्यूज

 पटना। रविवार से शुरू हो रहे मॉनसून के आखिरी महीने से पहले, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, पूरे राज्य में छिटपुट बारिश होती रहेगी। दक्षिण बिहार के जिलों में रोजाना हल्की या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ देर के लिए बादल भी छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है, जिसका असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। अगले 3 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार को दक्षिण बिहार के जिलों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन हल्की या बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि धूप भी निकलेगी, लेकिन कब और कितनी देर के लिए बारिश होगी, इसकी संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र कमजोर है। इसका प्रभाव राज्य के ऊपर पड़ रहा है।
सीतामढ़ी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 27 जिलों में बारिश नहीं हुई है। इनमें जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, कटिहार, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, भोजपुर, अरवल, रोहतास, बक्सर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

    गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

    रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

    रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

    मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

    मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

    दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

    दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

    आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

    आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

    किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत

    किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत