जनकपुरधाम में धार्मिक स्वतन्त्रता पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

 गृहमंत्री का पुतला दहन

जनकपुरधाम। वीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव कर कार्यक्रम को विफल बनाने की घटना के विरोध में आज जनकपुर में राष्ट्रीय एकता अभियान द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने इस घटना को धार्मिक स्वतन्त्रता पर गंभीर हमला करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्रालय की निष्क्रियता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए गृहमंत्री रमेश लेखक का पुतला भी जलाया।

प्रदर्शन के दौरान “सर्वपक्षीय बैठक का नाटक बंद करो”, “जिहादी आतंकवाद मुर्दाबाद”, और “दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाए गए।

राष्ट्रीय एकता अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा, “यह घटना कोई सामान्य विवाद नहीं, बल्कि धार्मिक अधिकारों और स्वतन्त्रता पर सुनियोजित हमला है। अगर दोषियों को जल्द कानूनी दायरे में नहीं लाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”

इधर, जनकपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने वीरगंज की घटना से जुड़ी जांच प्रक्रिया जारी रहने की जानकारी दी है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी